लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Sep 01, 2025, 12:04 PM IST
1.अगर कहीं इंविटेशन न मिल तो...

अगर आपको कहीं आमंत्रित नहीं किया गया है तो वहां कभी भी न जाएं. न तो उस संबंध में किसी से बात करें. खुद की वेल्यू बढ़ाने के लिए कभी ऐसी जगह पर न जाएं न सलाह दें जहां आपको इग्नोर किया गया है.
2.किसी पार्टी में कब न जाएं

अगर आपको किसी पार्टी में देर से बुलाया जाएं तो साफ मना कर दें कि आप नहीं आ सकते. ऐसा तब होता है जब लोग आपको बुलाना तो नहीं चाहते लेकिन फॉर्मेलिटी में लास्ट मोमेंट पर इंवाइट करते हैं. अगर आप चले गए तो आपकी वेल्यू कम हो जाएगी और नहीं गए तो वेल्यू बढ़ेगी.
3.अगर आपको कोई याद न करे तो...

अगर आपका दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिशियल कलिग आपसे बात करने से बचता है या आपको याद नहीं करता तो आप भी उसे भूल जाएं. जबरन किसी से मिलने, बात करने की कोशिश न करें. ये एक तरह का इग्नोर है और आप भी ऐसा ही ट्रीटमेंट दें.
4.हमेशा अवेलेबल न रहें

अगर आप हमेशा किसी के लिए अवेलेबल रहते हैं तो निश्चित तौर पर लोग आपका मिसयूज करेंगे. इसलिए खुद को वैल्यूएबल बनाने के लिए खुद का समय और कीमत समझें. लोगों से कम मिले और कम बोलेंगे तो वेल्यू बढ़ेगी.
5.किसी ने धोखा दिया तो...

अगल लाइफ में किसी ने आपको धोखा दिया तो उसे माफ़ कर दें और आगे बढ़ जाएं लेकिन उसके धोखे को कभी भूले नहीं. आपकी वेल्यू आपकी माफी से बढ़ेगी और आपकी सफलता उसके धोखे को याद रखने से.
6.अगर नहीं मिलता एप्रिसिएशन तो

अगर आपके काम की कहीं सराहना नहीं की जाती है तो आपको ऐसी जगह, लोग और समाज से दूरी बना लेनी चाहिए. क्योंकि इसका मतलब है कि आप को केवल जरूरत के लिए रखा गया है लेकिन आपकी कीमत लोगों के लिए मायने नहीं रखती.
7.अगर कोई अपमानित करे तो...

अगर कोई आपकोअपमानित कर रहा तो आप दुखी न हों, बल्कि अपनी सफलता और काम से उसे मात दें. ऐसा बने कि लोग आपसे मिलने को तरसें और कुछ भी बोलने से पहले 10 बार सोचें.
8.अगर कम आंका जाए तो...

अगर आपके काम, इज्जत को कहीं कम आंका गया है तो आप उसके लिए लड़ें नहीं बल्कि अपने काम के परिणाम को दिखाएं. लोग खुद ब खुद आपकी इज्जत करने लगेंगे.
9.अपनी संगति को समझें

किसी की वेल्यू उसकी संगति से भी लगती है. अगर आपकी संगति वेल्यूएबल लोगों के साथ है तो आपको भी इज्जत मिलेगी लेकिन अगर संगति खराब है तो आप अच्छे होकर भी बुरे ही होंगे. इसलिए अपने आसपास अच्छे लोगों को रखें.