लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Jun 13, 2025, 10:31 AM IST
1.गाजर का जूस

गाजर का जूस आंखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन ए में बदल देता है, जिससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है। यह रतौंधी की समस्या को दूर करता है.
2.पालक का जूस

पालक को आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाते हैं और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों के खतरे को दूर करते हैं.
3. आंवले का जूस

आंवला का जूस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.
4.संतरे का जूस

संतरे का जूस भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन करने से मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
5.चुकंदर का जूस

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो आंखों के लिए जरूरी होते हैं। यह आंखों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे आंखों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.