लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Jun 18, 2025, 12:17 PM IST
1.पर्याप्त पानी पीएं

शरीर को फिट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है. इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिटॉक्सिफिकेशन में काफी मदद मिलती है.
2.पर्याप्त नींद लें

लंबी उम्र जीने और फिट रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है. हर रोज 8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेने की कोशिश करें. नींद की कमी से डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है.
3.सही खानपान

लंबी उम्र जीने और फिट रहने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है. अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट जैसी चीजें शामिल करें. ये चीजें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती हैं.
4.तनाव कम करें

तनाव एक ऐसी चीज है जो स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में जितना हो सके तनाव से दूर रहें. अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो आप मेडिटेशन या योग जैसी एक्टिविटीज की मदद से इसे कम कर सकते हैं.
5.एक्सरसाइज करें

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जितना ही एक्सरसाइज भी जरूरी होती है. फिट रहने के लिए हर रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, जैसे दौड़ना या साइकिल चलाना आदि.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.