लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Nov 08, 2025, 11:52 AM IST
1.पंखे या खिड़की के शीशे पर जमा काली परत दिख रही तो...

दिल्ली की हवा में इस वक्त जो ज़हर घुला है, उसका असर सिर्फ़ बाहर नहीं, आपके घर के अंदर तक पहुंच चुका है. अगर आप अपने पंखे या खिड़की के शीशे पर जमा काली परत देखें तो ज़रा ठहरिए, वही कालिख धीरे-धीरे आपके फेफड़ों में भी जमा हो रही है.
2. कृत्रिम वर्षा की उम्मीद भी रही नाकाम

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) को एक बड़े प्रयोग के तौर पर आज़माया गया, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही. मौसम विभाग ने पहले ही IIT दिल्ली को चेताया था कि फिलहाल आसमान में न तो बादल हैं और न नमी इसलिए बारिश की संभावना लगभग शून्य है. फिर भी कृत्रिम वर्षा की उम्मीद में प्रयोग किया गया.
3.कृत्रिम वर्षा से राहत? सिर्फ़ 2 दिन की!

जलवायु विशेषज्ञों ने पहले ही कहा था कि अगर क्लाउड सीडिंग सफल भी होती, तो यह राहत सिर्फ़ 2–2.5 दिन की होती. यानी स्थायी समाधान के लिए बार-बार प्रयोग करने पड़ते. अब जबकि पहला प्रयास ही असफल रहा, तो सवाल उठता है — क्या यह करोड़ों रुपए खर्च करने लायक था?
4.आर्टिफिशियल रेन का खर्चा ₹25–30 करोड़ तक पहुंच जाएगा

अनुमानों के मुताबिक अगर पूरे सर्दियों के मौसम में कृत्रिम बारिश कर प्रदूषण घटाने की कोशिश जारी रही, तो इसकी लागत करीब ₹25–30 करोड़ तक पहुंच सकती है.
5.हवा में कालिख और सांसों में ज़हर

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार 400–500 के बीच बना हुआ है — जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. यही धूल-धुआं घरों की दीवारों, पंखों और खिड़कियों पर काली परत बनकर चिपक जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यही बारीक पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) फेफड़ों की नलियों में जम जाता है.
6.अगर पंखा हर हफ्ते साफ़ करने पर भी काला दिख रहा है, तो

यह धीरे-धीरे ऑक्सीजन के प्रवाह को बाधित करता है, जिससे सांस की तकलीफ, थकान और हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि “अगर आपका पंखा हर हफ्ते साफ़ करने पर भी काला दिख रहा है, तो कल्पना कीजिए कि आपके फेफड़ों में क्या हो रहा होगा.”
7.समाधान की राह आसमान में नहीं, ज़मीन पर

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली को ‘क्लाउड सीडिंग’ जैसी महंगी तकनीक से ज़्यादा ज़रूरत है स्थायी प्रदूषण नियंत्रण नीति की जैसे निर्माण स्थलों पर कड़े नियम, वाहनों से उत्सर्जन पर निगरानी, और हरियाली बढ़ाना.क्योंकि आसमान से उतरने वाली कृत्रिम बूंदें शायद 2 दिन की राहत दें, पर असली सफ़ाई तो तब होगी जब हम ज़मीन से धुआं उठना बंद कर दें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से