Advertisement

हनीमून पर जाएं तो होटल के बिस्तर के नीचे पानी की बोतल जरूर फेंके, कपल की प्राइवेसी के लिए और क्या जरूरी है जान लें

शादियों का मौसम आ चुका है और शादी के बाद अगर आपका हनीमून का प्लान है तो आपके लिए ये खबर आंख खोलने वाली है. डच एयरलाइंस की फ्लाइट अटेंडेंट एस्थर स्टुरस ने न्यूली मैरिड कपल की सेफ्टी के कुछ बेहतरीन प्वाइंट्स बताएं हैं. जो हर किसी की प्राइवेसी के लिए जरूरी हैं

ऋतु सिंह | Nov 15, 2025, 08:00 AM IST

1.हनीमून शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करता है

हनीमून शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करता है
1

हनीमून शादी के बाद नवविवाहितों द्वारा साथ बिताया गया एक मधुर समय होता है. नवविवाहित जोड़े शादी के बाद इस यात्रा पर जाते हैं. यह दोनों को शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करता है. सीधे शब्दों में कहें तो हनीमून घूमने, एक-दूसरे को समझने, एक-दूसरे से प्यार करने, रोमांस और सेक्स के बारे में है.
 

Advertisement

2.होटल में किन सेफ्टि टिप्स को फॉलो करना चाहिए

होटल में किन सेफ्टि टिप्स को फॉलो करना चाहिए
2

इसलिए, आपको अपने हनीमून पर जाने से पहले अच्छी तरह तैयारी कर लेनी चाहिए. जैसा कि सभी जानते हैं, नवविवाहित जोड़े अपने हनीमून के दौरान ठहरने के लिए होटलों में जाते हैं. लेकिन होटल पहुँचते ही किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन सेफ्टि टिप्स को फॉलो करना चाहिए, चलिए जान लें.
 

3.होटल की रेटिंग और रिव्यू जांचें

होटल की रेटिंग और रिव्यू जांचें
3

बुकिंग से पहले होटल की ऑनलाइन रेटिंग और गेस्ट रिव्यू जरूर पढ़ें. इससे साफ-सफाई, सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी मिलती है.

4.सबसे पहले बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकें

सबसे पहले बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकें
4

 डच एयरलाइंस की फ्लाइट अटेंडेंट एस्थर स्टुरस ने एक यात्रा सुरक्षा तरकीब साझा की. उन्होंने बताया, "हाथ में पानी की एक बोतल होना ही काफी है. होटल के कमरे में घुसते ही सबसे पहले आपको यह पानी की बोतल अपने बिस्तर के नीचे फेंक देनी चाहिए." अगर आप किसी होटल के कमरे में हों और कोई बिस्तर के नीचे छिपा हो, तो क्या होगा? आपको तुरंत पता चल जाएगा. जैसे ही पानी की बोतल उन पर पड़ेगी वे चीखते हुए बाहर आ जाएंगे और भाग जाएंगे. आप पानी की बोतल की जगह कोई और चीज़ भी फेंक सकते हैं.आप ये तरकीबें शौचालय में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पीने के पानी की बोतल, पेन वगैरह का इस्तेमाल कर सकते हैं.  
 

5.कमरे की सुरक्षा जांचें

कमरे की सुरक्षा जांचें
5

कमरे में प्रवेश के बाद दरवाजे, लॉक, खिड़कियों और बालकनी की सुरक्षा जांचें. दरवाजा अंदर से चेन लॉक करें.
 

6.कैमरा स्कैन करें

कैमरा स्कैन करें
6

हनीमून कपल्स के लिए सबसे जरूरी — कमरे में हिडन कैमरा या माइक चेक करें. मोबाइल कैमरे से मिरर और स्मोक डिटेक्टर स्कैन करें.
 

7.होटल स्टाफ पर ध्यान रखें

होटल स्टाफ पर ध्यान रखें
7

रूम सर्विस या स्टाफ के व्यवहार पर सतर्क रहें. अनजान व्यक्ति को अंदर न आने दें, डिलीवरी हमेशा दरवाजे पर लें.

8.इमरजेंसी एग्जिट जानें

इमरजेंसी एग्जिट जानें
8

फायर एग्जिट, अलार्म और आपातकालीन नंबर नोट करें. किसी भी स्थिति में तुरंत होटल रिसेप्शन या पुलिस को संपर्क करें.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement