Advertisement

Rose Water For Skin: चेहरे के जिद्दी डार्क स्पॉट्स हटा देगा गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल के 5 खास तरीके   

Rose Water For Skin: चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स को हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कारगर साबित होता है. अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इन 5 खास तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Abhay Sharma | May 25, 2025, 06:08 PM IST

1.गुलाब जल और बेसन

गुलाब जल और बेसन
1

इसके लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. 10-15 मिनट इसे चेहरे पर लगाए रखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करेंगे तो सारे दाग-धब्बे रिमूव हो जाएंगे. 

Advertisement

2.गुलाब जल और नींबू

गुलाब जल और नींबू
2

गुलाब जल में नींबू मिक्स करके लगाने से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें और एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाए, फिर कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं..   

3.गुलाब जल और एलोवेरा

गुलाब जल और एलोवेरा
3

एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं, इससे हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. इससे दाग-धब्बों से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ  त्वचा मुलायम-चमकदार भी बनेगी.

4.गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
4

1 कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. आप कुछ दिनों तक रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

5.गुलाब जल और फिटकरी

गुलाब जल और फिटकरी
5

एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें. इसके बाद करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा होगा. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement