Advertisement

Leftover Soap Reuse: अरे रुकिए! मत फेंकिए साबुन के बचे हुए टुकड़े, घर की सफाई और खुशबू दोनों में आएंगे काम

Leftover Soap Reuse: अरे रुकिए! मत फेंकिए साबुन के बचे हुए टुकड़े, घर की सफाई और खुशबू दोनों में आएगा काम

Pragya Bharti | Mar 08, 2026, 01:54 PM IST

1.Leftover Soap Reuse Ideas

Leftover Soap Reuse Ideas
1

अक्सर जब कपड़े धोने या नहाने का साबुन छोटा हो जाता है, तो हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटे-छोटे टुकड़े आपके घर के महंगे क्लीनर्स की छुट्टी कर सकते हैं? साबुन की इन 'कतरनों' का सही इस्तेमाल न केवल आपके पैसे बचाएगा, बल्कि सफाई को भी आसान बना देगा.
 

Advertisement

2.बनाएं पावरफुल मल्टीपर्पज क्लीनर

बनाएं पावरफुल मल्टीपर्पज क्लीनर
2

साबुन के बचे हुए टुकड़ों को फेंकने के बजाय उन्हें इकट्ठा करें और कद्दूकस कर लें.
विधि: एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें ये कद्दूकस किया हुआ साबुन डाल दें. जब यह पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.
इस्तेमाल: इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें. यह किचन के स्लैब, सिंक और टाइल्स पर जमी चिकनाई को चुटकियों में साफ कर देगा.

3.बेसिन या वॉश बेसिन साफ करने में

बेसिन या वॉश बेसिन साफ करने में
3

अगर साबुन के टुकड़े बहुत छोटे हैं कि उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता, तो एक पुराना साफ मोजा लें. साबुन के टुकड़ों को मोजे के अंदर भरें और ऊपर से गांठ बांध दें.
बेसिन या वाशबेसिन की सफाई करते समय इस मोजे को गीला करके रगड़ें. इससे भरपूर झाग बनेगा और सफाई भी चकाचक होगी.

4.अलमारी की बदबू दूर करने के लिए

अलमारी की बदबू दूर करने के लिए
4

कपड़ों की अलमारी में अक्सर सीलन या बंद होने के कारण अजीब सी गंध आने लगती है.
विधि: साबुन के सूखे टुकड़ों को एक पतले सूती कपड़े या नेट की छोटी पोटली में बांध लें.
इस्तेमाल: इसे अपनी अलमारी के कोनों में या कपड़ों के बीच रख दें. इससे आपके कपड़ों से हमेशा ताजी और भीनी-भीनी खुशबू आएगी.

5.घर पर बनाएं लिक्विड हैंड वॉश

घर पर बनाएं लिक्विड हैंड वॉश
5

बाजार से महंगे हैंड वॉश खरीदने की जरूरत नहीं है.     
विधि: साबुन के टुकड़ों को पानी में उबालें और उसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन मिला दें. ठंडा होने पर इसे खाली बोतल में भर लें.     
फायदा: यह हाथों की सफाई भी करेगा और उन्हें मुलायम भी रखेगा.

6.जिद्दी दागों का दुश्मन

जिद्दी दागों का दुश्मन
6

कॉलर या कफ पर जमे जिद्दी मेल को हटाने के लिए इन छोटे टुकड़ों का सीधा इस्तेमाल करें. कपड़े धोने से पहले इन टुकड़ों को सीधे दाग वाली जगह पर रगड़कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ब्रश मारें. दाग पूरी तरह गायब हो जाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement