लाइफस्टाइल
Pragya Bharti | Nov 11, 2025, 06:00 PM IST
1.How To Purify Air At home Naturally

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण अब घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. जब बाहर का AQI खतरनाक स्तर पर हो, तो घर के अंदर रहना ही एकमात्र सुरक्षित उपाय बचता है, लेकिन इसके लिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आपके घर की हवा भी स्वच्छ रहे. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रदूषण से बचाव के लिए घर के अंदर की हवा को शुद्ध रखने के लिए 5 आसान और प्रभावी उपाय बताए हैं.
2.DIY Fan Filters To Purify Air

यह सुनिश्चित करें कि यह बाहर से गंदी हवा न खींचे. इसके लिए डाआईवाई फैन फिल्टर को यूज करें. फैन को ऐसे मोड पर चलाएं जो बाहर की हवा को अंदर खींचने के बजाय अंदर की हवा को ही री-सर्कुलेट करे.
3.Charcoal Bags

हवा की क्वालिटी अच्छी रखने के लिए आप कमरे में चारकोल बैग्स रखें. इससे कमरे की शुद्धता बरकरार रहेगी और आपके बच्चों को भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी.
4.Air Purifier at Home

एयर प्यूरीफायर घर के अंदर की हवा को फ़िल्टर करने का सबसे प्रभावी तरीका है. हमेशा HEPA फ़िल्टर वाले प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, जो PM 2.5 जैसे सूक्ष्म कणों को हटाने में सक्षम होते हैं. प्यूरीफायर को उन कमरों में रखें जहां आप सबसे अधिक समय बिताते हैं, जैसे बेडरूम और लिविंग रूम. इसे लगातार चालू रखें.
5.खिड़कियां और दरवाजे कसकर बंद रखें

जब बाहर AQI खराब हो, तो घर के अंदर प्रदूषित हवा के प्रवेश को रोकना महत्वपूर्ण है. घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को कसकर बंद रखें. यदि संभव हो तो दरवाजों और खिड़कियों के किनारों पर लगे गैप्स को सील करें. यह बाहर के धुएं, धूल और सूक्ष्म कणों को घर के अंदर आने से रोकता है.
6.व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान दें

इनडोर AQI को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है. गर्म तरल पदार्थ पीते रहें और अपनी आहार में विटामिन सी को शामिल करें. यदि सांस लेने में कोई भी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
7.इनडोर प्रदूषण स्रोतों से बचें

घर के अंदर धुआं या हानिकारक गैसें पैदा करने वाले स्रोतों से बचना ज़रूरी है, क्योंकि ये इनडोर AQI को तुरंत बिगाड़ते हैं. घर के अंदर अगरबत्ती, मोमबत्तियाँ और मच्छर भगाने वाली कॉइल न जलाएँ. धूम्रपान घर के अंदर बिल्कुल भी न करें.
8.हवा शुद्ध करने वाले इनडोर प्लांट्स लगाएं

कुछ पौधे प्राकृतिक रूप से हवा को शुद्ध करने का काम करते हैं और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करते हैं. घर में स्नेक प्लांट (Sansevieria), एरिका पाम (Areca Palm) और पीस लिली (Peace Lily) जैसे पौधे लगाएं. ये पौधे फॉर्मलाडेहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे घरेलू विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं.