लाइफस्टाइल
सुमित तिवारी | Nov 09, 2025, 03:04 PM IST
1.बदबू फैलने लगती है

कई बार वॉश बेसिन इस कद्र ब्लॉक हो जाता है कि पानी बैक आने लगता है. इतना ही नहीं पानी के साथ गंदगी भी आनी लगती है. कई बार इससे बाथरूम घर में बदबू फैलने लगती है.
2.कामगर हैं ये तरीके

ऐसे में यह जरूरी है कि अगर वॉशबेसिन ब्लॉक हो जाए तो उसे किस तरह से ठीक किया जाए ताकि सारा पानी निकल जाए, नीचे हमने कुछ आसान घरेलू तरीकों के बताया है जिससे आप बेसिन साफ कर सकते है.
3.बेकिंग सोडा, नींबू का घोल

आप एक कप बेकिंग सोडा और एक कप सिरका को लेकर मिला लें. इसमें एक पूरा नींबू निचोड़ लें. इस घोल को वेसिन में डाल दें. बेकिंग सोडा की मदद से सारी गंदगी धीरे-धीरे नीचे चली जाएगी.
4.तेज गर्म पानी पाइप में बहाएं

कई बार वॉश बेसिन के पाइप में साबून, फेस वॉश के झाग में चिपककर बाल फंस जाते हैं. इससे पानी रुकने लगता है. ऐसे में अगर तेज गर्म पानी एक बार बहा दिया जाए तो गर्म पानी के कारण पाइप में चिपकी गंदगी बह जाती है.
5.पाइप खोलकर करें साफ

आप पाइप खोलकर वॉश बेसिन की गंदगी को साफ कर सकते हैं. पाइप को उल्टा करके उसे फर्श पर जोर से मारे. दो तीन बार ऐसा करें. ऐसा करने से पाइप में फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है.