Advertisement

आंखों की रोशनी छीन सकती है Diabetes! समय रहते जान लें इसके लक्षण और बचाव के उपाय 

Diabetic Retinopathy Eye Disease: डायबिटीज अगर एक बार हो जाए तो इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, इसे केवल खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर कंट्रोल में रखा जा सकता है. डायबिटीज के साथ कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे आंखों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है...  

Abhay Sharma | Jul 20, 2025, 05:38 PM IST

1.डायबिटीज पहुंचाता है शरीर को नुकसान 

डायबिटीज पहुंचाता है शरीर को नुकसान 
1

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों को शुगर लेवल अक्सर हाई रहता है, उनमें समय के साथ नसों, पाचन, हार्ट और आंखों से कम दिखने की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस बीमारी में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें.. 

Advertisement

2.डायबिटीज में आंखों की समस्या

डायबिटीज में आंखों की समस्या
2

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब शरीर में शुगर का स्तर लंबे समय तक बढ़ा रहे तो यह स्थिति आंखों की रोशनी को धीरे-धीरे धुंधला कर देती है. इसे डायबिटिक आई डिजीज या डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है. इसलिए इसके लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. 

3.आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी 

आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी 
3

बता दें कि डायबिटिक आई डिजीज या डायबिटिक रेटिनोपैथी आंखों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसकी वजह से मरीज अंधेपन का शिकार हो सकता है.  ऐसे में आइए जानते हैं इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है. 

4.कैसे आंखों को नुकसान पहुंचाता है हाई शुगर? 

कैसे आंखों को नुकसान पहुंचाता है हाई शुगर? 
4

डायबिटीज की स्थिति में शरीर में मौजूद रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसेल्स) को नुकसान पहुंचाने लगती है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंखों में भी बेहद नाजुक रक्तवाहिकाएं होती हैं. ऐसे में रेटिना वाले हिस्से में मौजूद वाहिकाएं हाई शुगर के कारण प्रभावित होने लगती हैं. 

5.हाई शुगर में आंखों की समस्या 

हाई शुगर में आंखों की समस्या 
5

एक्सपर्ट्स के मुताबिक  जिन लोगों का शुगर का लेवल अक्सर हाई रहता है, उनमें आंखों की रक्तवाहिकाओं में  लीक होने या सूजन की दिक्कत काफी देखने को मिलती है. रिपोर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के कारण होने वाला अंधापन 20-65 वर्ष की उम्र के लोगों में सबसे प्रमुख कारणों में से एक है. यानी हर 3 में से 1 डायबिटिक व्यक्ति किसी न किसी स्तर की रेटिनोपैथी से जूझ रहा है. 

6.डायबिटीज के साथ आंखों की समस्या

डायबिटीज के साथ आंखों की समस्या
6

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के साथ जिनका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है, उनमें आंखों की समस्या होने का जोखिम और अधिक हो सकता है. ऐसे में अगर धुंधला दिखने लगे, आंखों के सामने छोटे-छोटे धब्बे नजर आ रहे हों, रात में देखने में दिक्कत हो या फिर रंग पहचानने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. 

7.क्या करें?  

क्या करें?  
7

ऐसी स्थिति में ब्लड शुगर कंट्रोल में रखें और हर 6-12 महीने में आंखों की जांच कराएं, इसके अलावा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखें. साथ धूम्रपान छोड़ दें, इससे आंखों की समस्याएं बढ़ती हैं. इसके लिए रोजाना हरी सब्जियां, फल और नट्स खाएं. साथ ही शारीरिक व्यायाम या वॉक जरूर करें..

8.Disclaimer:

Disclaimer:
8

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement