Advertisement

Homemade Skin Polish: चीनी, ग्लिसरीन और नारियल तेल से ऐसे बनाएं स्किन पॉलिश, बच्चों जैसी सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी त्वचा

स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग और चमकदार बनाए रखने के लिए खासतौर से महिलाएं कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं. इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून में महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लिया जाता है. इनमें स्किन पॉलिशिंग भी शामिल हैं. हालांकि, आप इन नेचुरल चीजों की मदद से घर पर ही स्किन पॉलिश तैयार कर सकते हैं..

Abhay Sharma | Dec 11, 2025, 02:10 PM IST

1.स्किन पॉलिश 

स्किन पॉलिश 
1

स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर घर पर नेचुरल स्किन पॉलिश बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताया है, जिसकी मदद से आप त्वचा को सॉफ्ट, ग्लोइंग और चमकदार बनाए रख सकते हैं.  

Advertisement

2.स्किन पॉलिश के लिए किन चीजोंं की है जरूरत

स्किन पॉलिश के लिए किन चीजोंं की है जरूरत
2

घर पर स्किन पॉलिश तैयार करने के लिए चीनी, ग्लिसरीन, नारियल तेल और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी. इन 4 चीजों की मदद से आप घर पर नेचुरल स्किन पॉलिश तैयार कर सकते हैं. आइए जानें इसे बनाने का तरीका... 

 

3.कैसे तैयार करें स्किन पॉलिश 

कैसे तैयार करें स्किन पॉलिश 
3

इसके लिए सबसे पहले आधा चम्मच चीनी लें, फिर इसे अच्छे से कूट लें. अब इस चीनी पाउडर में आधा चम्मच ग्लिसरीन, आधा चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. आपका स्किन पॉलिश बनकर तैयार है. 

4.इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? 

इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? 
4

स्किन पॉलिश को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें और फिर ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं.  इससे स्किन पॉलिशिंग हो जाएगी. डॉक्टर मनोज के मुताबिक इस स्किन पॉलिश को फेस के साथ-साथ पूरी बॉडी पर इस्तेमाल किया जा सकता है.  

5.चीनी और ग्लिसरीन के फायदे

चीनी और ग्लिसरीन के फायदे
5

चीनी में नेचुरल ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid) होता है, जो त्वचा की डेड सेल्स हटाता है और स्किन को चमकदार बनाता है. वहीं ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टैंट (Natural Humectant) होता है, जो स्किन की ड्राईनेस को कंट्रोल करने में मदद करता है. 

6.नारियल तेल और एलोवेरा जेल के फायदे

नारियल तेल और एलोवेरा जेल के फायदे
6

इसके अलावा इसमें मौजूद नारियल तेल के अंदर लॉरिक एसिड (Lauric Acid) होता है, जो स्किन के दाग-धब्बों को हटाने में मददगार माना जाता है. साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाला एलोवेरा जेल से स्किन को नमी और कूलनेस देता है.  

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement