Advertisement

Homemade Hand Cream: देसी घी, नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल... इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं नेचुरल हैंड क्रीम 

Hand Cream: सर्दियों के मौसम में हाथ रूखे, खुरदुरे और बेजान नजर आने लगते हैं, जो देखने में बहुत ही खराब लगते हैं. ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए लोग  मार्केट की महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, आज हम आपको इन 3 खास चीजों से घर बैठे नेचुरल हैंड क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं...

Abhay Sharma | Dec 12, 2025, 03:55 PM IST

1.हाथों को के लिए बेस्ट है ये क्रीम

हाथों को के लिए बेस्ट है ये क्रीम
1

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, इस हैंड क्रीम को हाथों पर लगाने से त्वचा मुलायम, नरम और हेल्दी बनी रहेगी. ये हैंड क्रीम स्किन को गहराई तक पोषण देती है और पूरे मौसम हाथों को ड्राईनेस से बचाए रख सकती है. आइए जानें इसे बनाने का तरीका... 

Advertisement

2.किन चीजों की होगी जरूरत

किन चीजों की होगी जरूरत
2

इस हैंड क्रीम को घर पर बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्‍मच देसी घी,  1 छोटा चम्‍मच नारियल का तेल और 5 बूंद गुलाब का एसेंशियल ऑयल अलग रख लेना है. इन चीजों से बने हैंड क्रीम से आपको किसी भी तरह के कोई साइडइफेक्‍ट्स नहीं होगा.

3.कैसे बनाएं ये हैंड क्रीम? 

कैसे बनाएं ये हैंड क्रीम? 
3

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में घी पिघला लें, ध्यान रहे घी जलने न पाए. फिर घी को अच्‍छी तरह से फेंट लें, यह क्रीम की तरह सफेद हो जाएंगा. इसके बाद इसमें नारियल का तेल और गुलाब का एसेंशियल ऑयल डालें और मिक्‍स करें. इसे कांच की शीशी में भर कर इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

4.कैसे लगाएं हैंड क्रीम? 

कैसे लगाएं हैंड क्रीम? 
4

इसके लिए सबसे पहले हाथ धोएं और टॉवल से सुखा लें. फिर हाथों में थोड़ी सी क्रीम लें और अच्‍छी तरह से इसे मलें. क्रीम का इस्‍तेमाल रात में सोने से पहले करेंगे तो ज्‍यादा फायदा होगा. बता दें कि हल्‍की सी मसाज के साथ ही हाथों पर क्रीम लगाएं. 

5.स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद
5

बताते चलें कि इस क्रीम को हाथों पर लगाने से त्‍वचा का रूखापन कम होगा और त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाएगा, इससे त्‍वचा के बहुत अधिक रूखें होने की संभावनाएं कम हो सकती हैं. इससे त्वचा को गहराई तक पोषण मिलता है और फटी- खुरदुरी त्वचा की समस्या से राहत मिलती है.   

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement