Advertisement

Anti Aging Face Pack: चमकती और टाइट स्किन चाहिए? घर पर ऐसे बनाएं एंटी एजिंग फेस पैक

Homemade Anti Aging Face Pack: आमतौर पर उम्र के साथ स्किन ढीली और बेजान नजर आने लगती है, त्वचा पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के ये लक्षण अक्सर चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एक ऐसे एंटी एजिंग फेस पैक के बारे में, जो आपकी इन समस्याओं को काफी हद तक ठीक कर सकती है..

Abhay Sharma | Aug 04, 2025, 04:01 PM IST

1.ढीली और बेजान स्किन 

ढीली और बेजान स्किन 
1

आमतौर पर उम्र के साथ स्किन ढीली और बेजान नजर आने लगती है, त्वचा पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के ये लक्षण अक्सर चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं. ऐसे में इन लक्षणों को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाती हैं. 

Advertisement

2.एंटी एजिंग फेस पैक 

एंटी एजिंग फेस पैक 
2

ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहती हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करना चाहती हैं तो औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. बता दें कि इस एंटी एजिंग फेस पैक को आप बेहद आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं..

3.कैसे बनाएं फेस पैक?

कैसे बनाएं फेस पैक?
3

इस एंटी एजिंग फेस पैक को घर पर बनाने के लिए आपको जरूरत होगी एवोकाडो और ओट्स की, इसके लिए सबसे पहले एवोकाडो को पीस लेना है और  इसके बाद आपको ओट्स को भी बारीक-बारीक पीस कर अलग रख लेना है. 

4.अच्छे से करें मिक्स  

अच्छे से करें मिक्स  
4

इसके बाद एक कटोरी में इन दोनों चीजों को निकाल लीजिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें, इसके बाद आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5.इस्तेमाल करने का तरीका 

इस्तेमाल करने का तरीका 
5

इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें, बेहतर परिणाम के लिए आपको लगभग 10-20 मिनट तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को चेहरे पर लगाए रखना है. 

6.फेस वॉश 

फेस वॉश 
6

20 मिनट के बाद आप चेहरे को धो सकती हैं, हालांकि मुंह धोने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. 1 हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक को इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. 

7.त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए फायदेमंद
7

विटामिन सी रिच एवोकाडो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इसके अलावा ओट्स में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को कसने में और यंग बनाए रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार हैं.

(डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement