Advertisement

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और चमकदार स्किन के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे पर दाने निकलने के बाद इनके जिद्दी दाग-धब्बे जल्दी से साफ नहीं होते हैं. चेहरे के ये दाग-धब्बे खूबसूरती में सेंध लगाते हैं. इन्हें दूर करने के लिए कई लोग ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आप चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं.

Aman Maheshwari | Jun 08, 2025, 10:28 AM IST

1.एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल
1

चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में एलोवेरा जेल अच्छा होता है. आप ताजा एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाए और सूखने के बाद चेहरे को धो लें. दो-तीन बार के इस्तेमाल से आपको फायदा मिलेगा.

Advertisement

2.शहद

शहद
2

स्किन के लिए शहद बहुत ही अच्छा होता है. शहद में मॉइस्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. आप शहद को दाग-धब्बों पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें.

3.आलू का रस

आलू का रस
3

त्वचा के लिए आलू का रस भी अच्छा होता है इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं. आलू को स्लाइस में काटकर दाग-धब्बों पर रगड़ें. इसके अलावा इसे कद्दूकस कर इसका रस चेहरे पर लगा सकते हैं.

4.विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल
4

स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल भी अच्छे होते हैं. आप विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद मुंह को धो लें.

5.बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा
5

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करके रख दें. इसका पेस्ट फॉम में बदल जाने पर चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement