Advertisement

Highly Successful: मार्क्स नहीं, ये 7 आदतें दिलाती हैं असली सफलता और स्मार्टनेस! ऐसे बदलें अपना Mindset  

कहते हैं कि माइंडसेट बदलने पर, जिंदगी भी बदल जाती है. सीमित सोच हमें कभी आगे बढ़ने नहीं देती है, जब हम मान लेते हैं कि हम नहीं कर सकते, तो हम कोशिश भी नहीं करते हैं. आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असली सफलता और स्मार्टनेस लाती हैं. आइए जानें... 

Abhay Sharma | Apr 10, 2026, 07:07 PM IST

1.बदलें अपना Mindset

बदलें अपना Mindset
1

मार्क्स नहीं, सफलता हासिल करने के लिए “मैं कर सकता हूं” और “मैं जरूर करूंगा” जैसी सोच अपनानी चाहिए. इससे हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. क्योंकि हमारे विचार हमारी जिंदगी, मूड और व्यवहार को प्रभावित करते हैं. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि हम समस्याओं पर नहीं, बल्कि संभावनाओं पर ध्यान दें. (AI Image)

Advertisement

2.अपनी क्षमता पर करें विश्वास  

अपनी क्षमता पर करें विश्वास  
2

फिक्स्ड माइंडसेट कहता है कि हालात जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे और कुछ बदल नहीं सकता और ग्रोथ माइंडसेट मानता है कि मेहनत, फीडबैक से सीखने और खुद को बेहतर बनाने से बदलाव लाया जा सकता है. ऐसे लोग ही करियर में आगे बढ़ते हैं.  अगर आप अपनी क्षमता पर विश्वास करते हैं, तो आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. (AI Image)

3.कोशिश करते रहने की आदते डालें  

कोशिश करते रहने की आदते डालें  
3

कई लोग सिर्फ इसलिए आगे नहीं बढ़ पाते क्योंकि उन्हें फेल होने का डर होता है, यही डर उन्हें शुरुआत करने से भी रोक देता है. बिना कोशिश किए कोई भी सफलता नहीं मिलती, बता दें कि गलतियां करना ही सीखने और आगे बढ़ने का तरीका है.  रिस्क लेना नहीं बल्कि एक जगह रुक जाना ज्यादा नुकसानदायक है. इसलिए कोशिश करते रहने की आदते डालें. (AI Image)

4.हर किसी का करते हैं सम्मान 

हर किसी का करते हैं सम्मान 
4

इसके अलावा ऐसे लोग हर व्यक्ति के साथ सम्मान से बात करते हैं, चाहे सामने वाला कोई भी हो. मैच्योर और सेंसिबल लोगों का व्यवहार विनम्र होता है, जिससे लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और उन्हें पसंद करने लगते हैं.  (AI Image)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

5.नियमों से हटकर सोचने की आदत

नियमों से हटकर सोचने की आदत
5

सबसे पहले नियमों से हटकर सोचने की हिम्मत डालें, जो लोग हमेशा सुरक्षित रास्ता चुनते हैं, वे कई बार आगे नहीं बढ़ पाते हैं. लोग अलग सोचते हैं. कहते हैं कि जो लोग रिस्क लेते हैं और नए तरीके अपनाते हैं, वही दुनिया में बदलाव लाते हैं. अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो कभी-कभी नियमों से हटकर सोचने की आदत डालनी चाहिए. (AI Image)

6.अपने दिल की सुनने की आदत

अपने दिल की सुनने की आदत
6

आमतौर पर जब लोग ज्यादा सोचने लगते हैं तो  कई बार हम सही फैसला नहीं ले पाते हैं. ऐसे में हर बात पर शक करने से काम रुक जाता है. इसलिए जरूरत पड़ने पर जल्दी और सही फैसले लेना सीखें. कहते हैं कि कई बार आपकी अंदर की आवाज (इंट्यूशन) आपको सही रास्ता दिखाती है. इसलिए अपने दिल की भी सुनने की आदत डालें.  (AI Image)

7.हर काम में पॉजिटिव सोचें

हर काम में पॉजिटिव सोचें
7

सकारात्मक सोच रखने वाले लोग ज्यादा खुश और सफल होते हैं. अगर आपको किसी काम में दिक्कत आती है, तो उसे समस्या नहीं, बल्कि एक मौका समझें. पॉजिटिव सोच अपनाने से आपका नजरिया बदलता है, सफलता खुद-ब-खुद आपके पास आने लगती है. (AI Image)

 

8.सेल्फ कंट्रोल की आदत 

सेल्फ कंट्रोल की आदत 
8

खुद को किसी भी सिचुएशन में कंट्रोल करना सीखें, एक स्टडी के मुताबिक वे लोग जिनका खुद पर सेल्फ कंट्रोल होता है, उनका इंटेलिजेंस लेवल हाई माना जाता है. ऐसे लोगों को सफलता जल्दी मिलती है, कई बार सेल्फ कंट्रोल खो देने से बने काम भी बिगड़ जाते हैं. इसलिए सेल्फ कंट्रोल की आदत डालें..  (AI Image)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement