Advertisement

Highly Confident: ये 5 आदतें होती हैं कॉन्फिडेंट लोगों की पहचान, इन स्ट्रॉन्ग हैबिट्स से पाते हैं सफलता 

हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो कई बार लोगों के सामने बोलने से हिचकिचाते हैं या कभी - कभी अपनी बात दूसरों के सामने रखने से भी डरते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कॉन्फिडेंट लोगों की पहचान होती हैं. इन स्ट्रॉन्ग हैबिट्स को अपनाकर आप भी खुद में  कॉन्फिडेंस ला सकते हैं.

Abhay Sharma | Dec 17, 2025, 11:43 AM IST

1.आत्मविश्वास

आत्मविश्वास
1

बता दें कि आत्मविश्वास खुद को साबित करने के बारे में बिल्कुल नहीं है, कॉन्फिडेंस है अपने मूल्यों के साथ अपने काम, आदतों और लोगों के बीच खुद को प्रस्तुत करने के बारे में. ऐसे लोग असफलताओं से डरते नहीं और कॉन्फिडेंट लोग दूसरों के फीडबैक को पॉजिटिव रूप में लेना जानते हैं. आइए जानें इनकी 5 खास आदतों के बारे में... 

Advertisement

2.अपनी असफलताओं से सीखना

अपनी असफलताओं से सीखना
2

असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है, इस बात को कॉन्फिडेंट लोग भली-भांति जानते हैं. ऐसे लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो इसके लिए अपने काम को फोकस के साथ करते हैं. इसके अलावा कॉन्फिडेंट लोग डर को कमजोरी नहीं, बल्कि एक सीखने का अवसर मानते हैं.   

3.दूसरों की बातों पर भी ध्यान देना और उन्हें सुनना 

दूसरों की बातों पर भी ध्यान देना और उन्हें सुनना 
3

कॉन्फिडेंट लोग सबसे ज्यादा शांत और दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने के लिए जाने जाते हैं. इंटरव्यू हो, कॉलेज प्रेजेंटेशन, ऑफिस मीटिंग या किसी सामाजिक कार्यक्रम में बात रखना, जब आपके पास सही माइंडसेट और अभ्यास होगा तभी आप आत्मविश्वास के साथ बोल पाएंगे. 

4.चुनौतियों से डट कर सामना करना

चुनौतियों से डट कर सामना करना
4

इसके अलावा कॉन्फिडेंट लोग चुनौतियों से भागते नहीं, वे इसका सामना डटकर करते हैं. किसी भी तरह की कठिन बातचीत हो या फिर कुछ नया करना हो,  असफलता का सामना करना हो, आत्मविश्वासी लोग इसे सफलता की सीढ़ी मानते हैं और जीवन में आने वाले कठिन समय से चुनौतियों से लड़ना सीखते हैं. 

5.दूसरों से खुद की तुलना न करना

दूसरों से खुद की तुलना न करना
5

इसके अलावा कॉन्फिडेंट लोग कभी भी अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते हैं और इसलिए ऐसे लोगों में ईर्ष्या की भावना नहीं पैदा होती है. ऐसे लोग अपने गुणों की सराहना करना जानते हैं और तुलना से बचकर, खुद को उस निगेटिव एनर्जी से दूर रखते हैं. इसी वजह से वे अपनी क्षमता को पूरी तरह से अपना पाते हैं. 

6.खुद पर विश्वास

खुद पर विश्वास
6

कॉन्फिडेंट लोग हमेशा खुद पर विश्वास रखते हैं और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हैं. ऐसे लोग बहाने बनाने या अपने आसपास के लोगों को दोष देने के बजाए अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और दूसरों के जज करने का डर, गलत बोल देने का डर या यह चिंता कि लोग हमारी बातों पर ध्यान नहीं देंगे इससे दूर रहते हैं. डर को समझना और इसे स्वीकार करना ही सुधार का पहला कदम माना जाता है.    

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement