लाइफस्टाइल
Pragya Bharti | Jan 13, 2026, 02:28 PM IST
1.Happy Makar Sankranti 2026 Wishes

साल 2026 का पहला प्रमुख त्यौहार मकर संक्रांति आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में पोंगल, उत्तरायण, बिहू और खिचड़ी जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का सूचक है, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है. इस खास मौके पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. यदि आप भी इस संक्रांति पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश दिए गए हैं-
2.Makar Sankranti Wishes

"तिल हम हैं और गुड़ आप, मिठाई हम हैं और मिठास आप,
साल के पहले त्यौहार से हो रही आज शुरुआत, आपको मुबारक हो मकर संक्रांति की सौगात!"
Happy Makar Sankranti!
"आसमान में उड़ती पतंग की तरह, आपके सपने भी ऊंचाइयां छुएं, मकर संक्रांति का ये पर्व, आपके जीवन में नई रोशनी भर दे."
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार!
3.Makar Sankranti Wishes in hindi

"चिंटू-पिंटू छत पर चढ़े, थामे डोर और हाथ में चकरी,
मुबारक हो सबको आज ये त्यौहार और गुड़-तिल की टोकरी"
"कट न पाए आपकी पतंग, बढ़ता रहे जोश और उमंग,
मकर संक्रांति मनाओ आप, हमेशा अपने परिवार के संग."
शुभ मकर संक्रांति!
4.Happy Makar Sankranti Wishes

"सूरज की राशि बदलेगी, बहुतों की किस्मत बदलेगी, यह साल का पहला त्यौहार है, खुशियों की लहर अब हर तरफ चलेगी."
हैप्पी मकर संक्रांति मेरे दोस्त!
"पतंगों का नशा, मांझे की धार,
मकर संक्रांति की खुशियां, अपनों का प्यार"
Happy Makar Sankranti!
5.Happy Makar Sankranti wishes in Hindi

"मंदिर की घंटी.. आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आये खुशियों की बहार, मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार.."
"खिचड़ी की खुशबू, घी की धार, मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का प्यार भरा त्यौहार!"
"शुभ मकर संक्रांति!"
6.Makar Sankranti Wishes Images

"ढील दे-दे ऐ साकी, पतंग को और ऊपर जाने दे, आज संक्रांति है, खुशियों का शोर मच जाने दे."
हैप्पी मकर संक्रांति मेरे दोस्त!
"पल-पल सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटों का सामना, ज़िन्दगी आपकी खुशियों से भरी रहे, संक्रांति पर बस यही है शुभकामना."
7.Happy Makar Sankranti Hindi Wishes

"जैसे आसमान में पतंगें गोते लगाती हैं, वैसे ही आपकी सफलता की कहानी दुनिया को सुनाई दे." संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं."
"मीठी बोली, मीठी जुबान, मकर संक्रांति का यही है पैगाम,
तिल गुड़ जैसी मिठास रहे जीवन में, खुशियों से भरा हो आपका हर काम."
शुभ मकर संक्रांति!
8.Makar Sankranti Shubhkamnaye in hindi

"तिलकुट की खुशबू, दही-चूड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार."
"रंग-बिरंगी पतंगें और नीला आसमान,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का ये वरदान."
Happy Makar Sankranti
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से