लाइफस्टाइल
Pragya Bharti | Feb 15, 2026, 12:24 AM IST
1.Mahashivratri Wishes in Hindi

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और जलाभिषेक कर महादेव को प्रसन्न करते हैं. शिव की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतर्मन की शांति और बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. आज के इस डिजिटल युग में, अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामना संदेश भेजकर इस पर्व की खुशी साझा करना एक परंपरा बन गई है. यहां आपके लिए 20+ खास संदेश दिए गए हैं-
2.Happy Mahashivratri Wishes

1. काल भी उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशियों की बहार दे,
महादेव की कृपा आपको हर कदम पर सफलता दे.
3. विष पीने का साहस सिर्फ महादेव में है, और
भक्तों को तारने की शक्ति सिर्फ भोलेनाथ में.
हर-हर महादेव!
3.Happy Mahashivratri Wishes in HIndi

4. सारा संसार है जिनकी शरण में,
नमन है उन शिव के चरणों में.
हैप्पी महाशिवरात्रि!
5. शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
6. कण-कण में शिव हैं, हर जगह शिव हैं,
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य भी शिव हैं.
हैप्पी महाशिवरात्रि!
4.Happy Mahashivratri Shayari

7. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का.
8. शिव की महिमा अपरंपार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे.
9. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी का भक्त हू.
जय शिव शंभू!
5.Happy Mahashivratri Shubhkamanaye

10. शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया.
11. भोले आए आपके द्वार,
भर दें खुशियों से आपका संसार.
महाशिवरात्रि की बधाई!
12. ना आदि ना अंत है उसका,
वो सबका न अंत है उसका.
नमो नमो जी शंकरा!
6.Mahashivratri wishes Image

13. महाशिवरात्रि की पावन बेला में,
शिव आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुख प्रदान करें.
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!
14. जल चढ़ाओ, बेलपत्र चढ़ाओ,
शिव की भक्ति में रम जाओ.
जय भोलेनाथ!
15. महाशिवरात्रि का यह पर्व आपके जीवन के सभी अंधेरों को दूर करे.
ॐ नमः शिवाय!
7.Mahashivratri Wishes and Quotes

16. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का.
जय श्री महाकाल! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
17. शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशियों की बहार मिले,
महादेव की कृपा से आपको जिंदगी में प्यार मिले.
शुभ महाशिवरात्रि!
8.Happy Mahashivratri Text and Images

18. भोले की दरबार
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस शिव जी के चरण में,
बनें उस शिव जी के चरणों की धूल,
आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल.
हर-हर महादेव!
19. ना आदि ना अंत है उसका, वो सबका न अंत है उसका,
भस्म लगाकर जो करे श्रृंगार, वही तो मेरा त्रिकाल है.
ॐ नमः शिवाय!
9.Mahashivratri Wishes Photo

20. डमरू की गूंज
डमरू बाजे, गूंजे तान,
शिव की भक्ति में खो जाए जहान,
भोले बाबा की कृपा रहे आप पर,
खुशियों से भर जाए आपका मकान.
21. शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है,
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है.
महाशिवरात्रि की मंगलकामनाएं!
22. आज की सुबह हो भोले के नाम,
महादेव बना दें आपके बिगड़े काम.
शुभ महाशिवरात्रि!
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से