लाइफस्टाइल
Pragya Bharti | Nov 09, 2025, 07:04 PM IST
1.Romantic Good Night shayari in hindi

किसी खास को रात में प्यार भरा 'गुड नाइट' मैसेज भेजना चाहते हैं और इसके लिए कोई खूबसूरत शायरी, मैसेज या इमेज सर्च कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. यहां हम आपको ऐसी शायरियां बताएंगे, जिन्हें पढ़ते ही आपी बीवी या गर्लफ्रेंड खुशी से झुम उठेंगी. साथ ही, आपके रिश्ते में रोमांस और गर्माहट भी बरकरार रहेगा. पेश हैं 25 सबसे रोमांटिक 'गुड नाइट' शायरी, जिन्हें भेजकर आप उनका दिल जीत सकते हैं...
2.Good Night Shayari Love

1. "हर रात मेरा नाम लेकर आंखें बंद किया करो,
खिड़की खोल तकिया मोड़कर सोया करो.
हम भी आएंगे तुम्हारे ख्यालों में,
इसलिए थोड़ी सी जगह छोड़कर सोया करो."
2. "इस प्यारी सी रात में प्यारे से ख्वाबों के साथ, प्यारी सी नींद आपको आ जाए.
रात भर मीठे सपने आएं आपको, दुआ है हमारी कि आप मुस्कुराते हुए उठें."
3.Good night Shayari image

3. "चांदनी रात में सितारों की बारात हो,
मेरे दिल को बस एक तेरी ही याद हो.
आज रात भी तुम मेरे सपनों में आओ,
बस इतनी सी मेरी खुदा से फरियाद हो."
4. "रात का चांद तुम्हें सलाम करे, परियों की दुनिया में तुम्हें सैर कराए.
रोज हो कुछ ऐसा हसीन, खुदा बस मेरे यार को हर रात नींद आए."
4.Beautiful Good Night Shayari

5. "हर सपना कुछ पाने से पूरा नहीं होता,
कोई किसी के बिना अधूरा नहीं होता.
जो चांद रोशन करता है रात भर सबको,
वो भी तो हर रोज़ पूरा नहीं होता. शुभ रात्रि!"
6. "तेरी हर अदा पर मैं दीवाना हूं, मेरी हर सांस पर बस तेरा नाम है.
तेरी यादों में ही कटती है रात मेरी, तेरे बिन अब जीना मुहाल है."
7. "दिल में हल्की सी दस्तक हुई,
लगा आप याद कर रहे हैं.
हमने उठकर देखा तो पाया,
चांद आपको गुड नाइट कह रहा है."
5.Heart Touching Good Night Quotes in Hindi

8. "यादों को तेरी हम अपने दिल से सजाएंगे, अब तुम सो जाओ तुम वरना यूं ही सताएंगे.
तुम्हें बहुत नींद आ रही होगी, कल फिर तुम्हें फ़ोन कर जगाएंगे."
9. "रात की तन्हाई में ख़ुद को आजमाते हैं,
तन्हाई में भी तुम्हें ही गुनगुनाते हैं.
तुमसे प्यार करना तो एक खुशनसीबी है मेरी,
तुम्हें देखते ही हर ग़म भूल जाते हैं."
10. "चमकते चांद को नींद आने लगी, पत्तों की छांव में भी अब रात छाने लगी.
अब तेरी यादों का सफर शुरू करूं, इसलिए आंखों में अब नींद आने लगी."
6.Good Night Shayari In Hindi

11."जब रात को आपकी याद आती है,
तो चांदनी में भी रोशनी कम लगती है.
आपकी यादों के साथ आती है नींद,
जब सपने में भी आपसे बात हो जाती है."
12. "हो चुकी है रात सो जाइए, जो हैं दिल के करीब उन्हें याद कर लीजिए.
सुबह का सूरज आपका इंतजार करेगा, ख्वाबों में उनसे मुलाकात कर लीजिए."
7.Good Night Quotes in Hindi

13. "रात भर जागना हमें मंजूर है,
अगर तुम्हारी आंखें हमारे ख्वाब देखें.
बस इतना ही काफी है जिंदगी के लिए,
अगर तुम हमारी परवाह करो."
14. "रात है काफी ठंड लग रही है, याद में मेरी जान जा रही है.
जल्दी से बिस्तर पर सो जाओ, क्योंकि सुबह होने में अभी देर लग रही है."
15. "हमेशा मुस्कुराते रहो यह दुआ है हमारी,
तारे भी चमकें और रोशनी हो तुम्हारी.
सारी रात तुम्हें प्यार से गुड नाइट कहूं,
बस इतनी सी है ख्वाहिश हमारी."
8.Good Night Wishes For Friend

16. "दिल की गहराई से प्यार भेजा है, सपनों में तुम्हें मैंने याद किया है.
रात हो गई अब सो जाओ तुम भी, मेरा यह मैसेज तुम्हें खास महसूस कराने आया है."
17. "खुदा करे आपकी हर रात सुहानी हो,
हर सुबह आपकी ज़िन्दगी में खुशियां लाए.
मेरे प्यार को मेरी दुआएं हमेशा मिलती रहें,
यही मेरी हर रात की फरियाद है."
18. "मिलने आएंगे रात में, सपने सजाए रखना.
हम बस तुम्हारे हैं, यह दिल में बसाए रखना. शुभ रात्रि!"
9.Good Night Wishes for Whatsapp

19. "आज की रात मैं तुम्हारे ख्वाबों में आऊंगा,
प्यार भरा एक गीत गुनगुनाऊंगा.
तुम बस अपनी आंखें बंद करके सो जाओ,
सुबह होते ही तुम्हें मैं जगाऊंगा."
20. "सो जाओ अब, कल फिर करेंगे बातें,
आज तो मेरी यादों में गुजार लो रातें. शुभ रात्रि, माई लव!"
21. "रात हो गई अंधेरा छा गया,
अब तो तुम मेरी बाहों में सो जाओ.
कल फिर हम मिलेंगे नए ख्वाबों के साथ,
बस अब मुझे ख़्वाबों में बुलाओ."
10.Good Night Wishes in Hindi

22. "मेरी हर धड़कन में बस तू ही बसता है, तेरा प्यार ही मेरे दिल में हंसता है. गुड नाइट!"
23. "इस दिल में सिर्फ तेरा ही नाम है,
मेरी हर सांस पर बस तेरा ही नाम है.
कल फिर तुमसे मिलने की चाहत है,
बस अब तुम्हारी नींद में ही मेरी पहचान है."
24. "न जाने कौन सी कशिश है तुझमें, जो हर रात तेरी याद दिलाती है.
तेरे बिना चैन नहीं आता, बस तेरी एक झलक दिल को सुकून दिलाती है."
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.