Advertisement

दुनिया की वो 4 जगहें जहां मुफ्त में मिलता है सोना, दो जगहें तो भारत में भी हैं

सोने की कीमते जिस तरह से बढ़ती जा रही है उसे लेकर लोगों में सोना खरीदने की होड़ लग गई है लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की वो 4 जगहें कहां हैं जहां मुफ्त में सोना मिलता है. इसमें 2 जगहे तो भारत में ही हैं.

ऋतु सिंह | Feb 18, 2026, 11:30 AM IST

1.भारतीयों के लिए सोने की वेल्यू क्या है?

भारतीयों के लिए सोने की वेल्यू क्या है?
1

सोने की कीमत लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई छू रही है, लेकिन इसके बावजूद इसकी मांग कम नहीं हो रही है. भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि सुरक्षा, निवेश और परंपरा का से जुड़ा है. शादी, त्योहार, संकट या निवेश हर स्थिति में सोना भारतीयों के लिए सबसे भरोसेमंद संपत्ति रहा है. सोना प्रेस्टिजियस माना जाता है और महंगा होने के बाद भी लोग इसे खरीदने के पीछे नहीं हटते लेकिन क्या आपको पता है कि सोना कहां पर फ्री में मिलता है? आज जब सोने का भाव आसमान छू रहा है, तब यह जानना और भी दिलचस्प हो जाता है कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां सोना प्राकृतिक रूप से मुफ्त में पाया जाता है.
 

Advertisement

2.सोने का भाव क्यों बढ़ा रहता है?

सोने का भाव क्यों बढ़ा रहता है?
2

सोने का भाव बढ़ने की वजह केवल उसकी सुंदरता नहीं बल्कि कई कारण हैं. पहला इसका सांस्कृतिक महत्व बहुत है. भारतीय विवाह और त्योहारों में सोना शुभ माना जाता है. दूसरे सोना निवेश का सुरक्षित विकल्प होता है जो आर्थिक संकट में सबसे स्थिर संपत्ति माना जाता है. तीसरा कृषि, व्यापार या मेडिकल खर्च के समय सोना गिरवी रखकर मदद मिलती है और चौथ अब पुरुषों में सोने का बढ़ता ट्रेंड भी है.

3. दुनिया में 4 जगहें कहां हैं जहां सोना फ्री मिलता है?

 दुनिया में 4 जगहें कहां हैं जहां सोना फ्री मिलता है?
3

हालांकि सोना महंगा धातु है, लेकिन पृथ्वी पर कुछ स्थान ऐसे हैं जहां यह नदी की रेत या जमीन में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. तो चलिए जानें दुनिया में 4 जगहें कहां हैं जहां सोना फ्री मिलता है?

4.कनाडा की किलोडाइक नदी 

कनाडा की किलोडाइक नदी 
4

कनाडा की किलोडाइक नदी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध गोल्ड रिवर मानी जाती है. यहां नदी की रेत में सोने के कण मिलते हैं, जिन्हें लोग पारंपरिक तरीकों से छानते हैं. यह क्षेत्र कई लोगों के लिए आजीविका का स्रोत भी है.
 

5.अमेरिका की मिसौरी नदी  

अमेरिका की मिसौरी नदी  
5

संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसौरी नदी की रेत में भी सोने के कण पाए जाते हैं. 19वीं सदी में यहां गोल्ड रश शुरू हुआ था, जब बड़ी मात्रा में सोना खोजा गया था. आज भी लोग यहां सोने की तलाश करते हैं और इसे बेचकर कमाई करते हैं.
 

6.भारत की दो नदियां जहां मिलता है सोना

भारत की दो नदियां जहां मिलता है सोना
6

भारत में भी दो ऐसी नदियां हैं, जहां प्राकृतिक रूप से सोना पाया जाता है. स्वर्णरेखा नदी (Swarnarekha River) और  करकारी नदी (Karkari River)
 
 

7.स्वर्णरेखा नदी (Swarnarekha River)

स्वर्णरेखा नदी (Swarnarekha River)
7

झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली स्वर्णरेखा नदी का नाम ही “स्वर्ण” यानी सोने से जुड़ा है. यहां नदी की रेत में सोने के सूक्ष्म कण पाए जाते हैं. स्थानीय लोग रेत को धोकर सोना निकालते हैं.

8.करकारी नदी (Karkari River)

करकारी नदी (Karkari River)
8

करकारी नदी स्वर्णरेखा की सहायक नदी है. इस नदी की रेत में भी सोने के कण मिलते हैं. लोग पारंपरिक तरीकों से रेत छानकर सोना निकालते हैं, हालांकि इसका स्रोत आज भी रहस्य माना जाता है.
 

9.क्या सच में यह मुफ्त सोना है?

क्या सच में यह मुफ्त सोना है?
9

हालांकि इन नदियों में सोना मिलता है, लेकिन इसे निकालना आसान नहीं है. इसमें मेहनत, समय और तकनीक लगती है. आम तौर पर निकलने वाली मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खनन संभव नहीं होता. भारत में बिना अनुमति सोना निकालना अपराध है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement