Advertisement

Healthy Juice: रोज एक कप पिएं इन 2 सब्जियों का जूस, बढ़ेगी आंखों की रोशनी, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Ginger And Carrot Juice: आंखों की रोशनी बढ़ाने और बीमारियों को दूर रखने के लिए लोग कई तरह के जूस डाइट में शामिल करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं गाजर और अदरक से बने जूस के बारे में, जो कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है. आइए जानें इसके फायदे... 

Abhay Sharma | Jun 26, 2025, 06:41 PM IST

1.आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंखों की रोशनी बढ़ाए
1

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है और यह आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आप अदरक और गाजर का जूस पी सकते हैं. 

Advertisement

2.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
2

गाजर और अदरक दोनों ही इम्युनिटी बूस्ट करते हैं, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं और गाजर शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.

3.इन बीमारियों को रखे दूर 

इन बीमारियों को रखे दूर 
3

अदरक-गाजर का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इससे पिंपल्स, दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. यह बालों के लिए फायदेमंद होता है. यह वजन घटाने में भी असरदार है और पाचन तंत्र को करे बेहतर बनाता है. 

4.कैसे बनाएं गाजर-अदरक का जूस

कैसे बनाएं गाजर-अदरक का जूस
4

इसके लिए 2 मीडियम गाजर लें और 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 कप पानी, नींबू और शहद (स्वाद अनुसार) अलग रख लें. फिर गाजर और अदरक को अच्छी तरह धोकर काट लें और मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें. इसके बाद छानकर रस निकालें और ऊपर से थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें.

5.मिलेंगे कई फायदे

मिलेंगे कई फायदे
5

अगर आप कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान हैं और  इम्युनिटी मजबूत बनाने के साथ इन बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो डाइट में ये हेल्दी जूस जरूर शामिल कर लें. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement