लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | May 30, 2025, 12:56 PM IST
1.समय को मैनेज करें

ऑफिस स्ट्रेस से दूर रहने का सबसे आसान तरीका है समय को सही तकीरे मैनेज करना. अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर ऑर्गेनाइज करें. इससे काम का बोझ कम होगा और आपका तनाव भी कम होगा.
2. शारीरिक गतिविधि

ऑफिस में लंबे समय तक एक ही जगह पर न बैठें. इससे आपके शरीर का पोश्चर और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है. ऐसे में ऑफिस में काम करते समय स्ट्रेचिंग करें या बीच-बीच में हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि करते रहें, जो आपको तनाव से दूर रखने में भी मदद करेगी.
3.वर्क लाइफ बैलेंस करें

ऑफिस स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखें. ऑफिस में घंटों काम करने के बाद घर पर ऑफिस के काम से दूरी बनाए रखें. ऑफिस के बाद कुछ समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताएं. ऐसा करने से आप तनाव लेने से बच सकेंगे.
4.ब्रेक लें

ऑफिस में लगातार काम करने से बचें. हर घंटे में कम से कम 10 मिनट का छोटा ब्रेक लें. ब्रेक लेने से आप ऑफिस में काम करते समय तनाव से दूर रहेंगे और आपका दिमाग भी तरोताजा रहेगा.
5. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

ऑफिस काम के समय कुछ मिनटों के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें. इससे आपको तनाव से तुरंत राहत मिलेगी और दिमाग भी शांत रहेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.