लाइफस्टाइल
Nitin Sharma | Jul 17, 2025, 06:22 PM IST
1.बुखार आना

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार बुखार आना कई क्रॉनिक और छिपी हुई बीमारियों का संकेत हो सकती है. यह संक्रमण से लेकर कमजोर इम्यून सिस्टम भी बताता है.
2.मलेरिया

अगर आपको जल्दी जल्दी बुखार आ रहा है तो इसकी वजह मलेरिया हो सकता है. यह पैरासाइट से होने वाला संक्रमण है, जो संक्रमित एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. इसके लक्षण मुख्य रूप से तेज बुखार, ठंड लगाना और पसीना आना दोनों हो सकता है.
3.डेंगू

अगर आपको 3 से 4 दिन में बार बार बुखार लौट कर आ रहा है तो यह डेंगू का संकेत है. यही वजह है कि इसे “सॉ डेंट फीवर” कहा जाता है. डेंगू होने पर शरीर में दर्द, थकावट से लेकर रैशेज तक का संकेत देती है.
4.टीबी

अगर हर दिन हल्का बुखार चढ़ रहा है. कमजोरी महसूस होती है तो यह फेफड़ों के टीबी का संकेत देता है. यह बुखार एक से दो सप्ताह तक लगातार आ सकता है. इसके अलावा वजन कम होने से लेकर खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
5.बैक्टीरियल इंफेक्शन

कई बार बुखार के साथ ही नाक, गले और आंतों में दिक्कत बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत देती है. इसे मौसमी बीमारी कहा जा सकता है.
6.ऑटोइम्यून डिज़ीज

लूपस और रूमेटाइड आर्थराइटिस यह दोनों ही ऑटोइम्यून बीमारियां हैं. यह दोनों ही बेहद गंभीर बीमारियों में से एक हैं, जो खुद ही गलती से अपने अंगों और टिशूज को नुकसान पहुंचाता है. ऐसी स्थिति में सूजन और बुखार का बार बार आना. इसका संकेत हो सकते हैं.
7.ब्लड कैंसर

ल्यूकेमिया में शरीर में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगता है, लेकिन ये कोशिकाएं संक्रमण से लड़ने की क्षमता नहीं रखतीं. इसके लक्षण बुखार से लेकर कमजोरी, थकान और पसीना आना है.