लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jun 24, 2025, 07:24 AM IST
1. किन लोगों को पैसे नहीं देने चाहिए

हर किसी को अपने जीवन में कभी न कभी पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग अपने पड़ोसियों या दोस्तों से पैसे उधार लेते हैं. कई बार लोग अपनी सैलेरी भी घरवाली के हाथ थमा देते हैं. लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी को भी पैसे देने से न सिर्फ धन की हानि होती है बल्कि जीवन में परेशानियां भी बढ़ती हैं. इसलिए चाणक्य नीति में बताया गया है कि किन लोगों को पैसे नहीं देने चाहिए और अगर पत्नी को पैसे दे रहे तो क्या बातें जरूर ध्यान दें.
2.पत्नी को सैलेरी देते समय दे इन बातों का ध्यान

हर पति को अपनी पत्नी को अपनी सैलेरी देनी चाहिए और ये अच्छी बात है लेकिन तभी जब पत्नी पैसे और आपकी मेहनत की कीमत को समझती हो. चाणक्य के अनुसार ऐसी पत्नी को कभी पैसे हाथ में न दें जो पैसे की कीमत न समझती हो और अनायास ही उसे कहीं भी खर्च करती हैं. पैसे उसे दें जो बचत करना जानती हो.
3.असंतुष्ट लोगों को धन न दें

चाणक्य नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसे लोगों को कभी भी धन नहीं देना चाहिए जो हमेशा असंतुष्ट रहते हैं और जीवन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं. क्योंकि ऐसे लोग कभी भी आपके धन की कद्र नहीं करते और वे कभी संतुष्ट नहीं होते.
4.मूर्ख और गैरजिम्मेदार लोगों को धन न दें

आचार्य चाणक्य मूर्ख और गैरजिम्मेदार लोगों को धन देने से मना करते हैं. क्योंकि ऐसे लोग सही और गलत में फर्क नहीं कर पाते और आपके पैसे का गलत कामों में इस्तेमाल करते हैं. चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति किसी की सलाह नहीं सुनता और अपनी मर्जी से काम करता है. ऐसे में उन्हें धन देकर मदद करना न सिर्फ बेकार है बल्कि आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है.
5.नशे की लत वाले लोगों को धन न दें

चाणक्य नीति में नशे की लत वाले लोगों को धन देना पूरी तरह से वर्जित है. ऐसे लोग नशे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और धन का दुरुपयोग कर सकते हैं. जो भी हो, नशे के आदी लोग अक्सर सही और गलत में फर्क नहीं कर पाते. आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों को धन देना धन की बर्बादी के समान है. क्योंकि वे इसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी लत को पूरा करने के लिए करते हैं.
6. धन का सम्मान नहीं

चाणक्य नीति भी कहती है कि जो लोग अपने धन पर घमंड करते हैं, उन्हें धन देना सही नहीं है. ऐसे लोग धन का सम्मान नहीं करते और उसे गलत तरीके से खर्च करते हैं. चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपने धन पर घमंड करते हैं, वे जल्द ही गरीबी की कगार पर पहुंच जाते हैं. उनकी मदद करना आपके धन की बर्बादी के साथ-साथ आपके समय और ऊर्जा का अपमान भी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.