लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | May 20, 2025, 08:44 AM IST
1.चुकंदर

चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर में बहुत कारगर माना जाता है. इसमें मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
2.बेरीज

ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसे बेरीज में फ्लेवोनोइड्स नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है. ये ब्लड वेसल्स को आराम देने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं.
3.ओट्स

ओट्स घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं. फाइबर हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में मदद करता है और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, जिससे हृदय का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.
4.लहसुन

लहसुन भी हाई ब्लड प्रेशर में बहुत कारगर होता है. इसमें एलिसिन नामक एक तत्व होता है, जिसमें ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण होते हैं. यह ब्लड वेसल्स को आराम देने और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
5.केला

केला पोटेशियम का एक बढ़िया स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है. रोजाना इसका सेवन करने से आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.