लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Dec 16, 2024, 12:28 PM IST
1.गाजर का जूस

गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. यह एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे नई चमक देता है.
2.चुकंदर का जूस

चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और उसे प्राकृतिक चमक देता है.
3.संतरे का जूस

संतरे का जूस आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है. कोलेजन त्वचा को मजबूत और युवा बनाए रखने में मदद कर सकता है.
4.अनार का जूस

अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे चमकदार बनाता है.
5.आंवला का जूस

आंवला विटामिन सी का खजाना है. यह विटामिन सी आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे स्वस्थ रखता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसमें निखार ला सकता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.