Advertisement

Pre-Workout Drinks: Gym जाने से पहले होती है थकान? इन 5 प्री-वर्कआउट ड्रिंक्स से पाएं तुरंत एनर्जी

अक्सर वर्कआउट शुरू करने से पहले या जिम जाने से पहले थकान होने लगती है. इस समस्या को दूर करने और जिम में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आपको एक अच्छे प्री-वर्कआउट ड्रिंक की जरूरत होती है. यहां कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है जो आपको तुरंत एनर्जी देते हैं और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं.

आदित्य कटारिया | Apr 30, 2025, 04:17 PM IST

1.नींबू पानी और शहद 

नींबू पानी और शहद 
1

यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. नींबू में विटामिन सी होता है, जबकि शहद नेचुरल शुगर का एक अच्छा स्रोत है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पिएं.

Advertisement

2.ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी
2

ब्लैक कॉफी कैफीन का एक पावरफुल स्रोत है, जो आपके एनर्जी लेवल को तुरंत बढ़ा सकता है. यह फोकस और एकाग्रता में भी सुधार करता है, जिससे आपका वर्कआउट ज्यादा प्रभावी हो जाता है. जिम जाने से लगभग 45 मिनट पहले एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.

3.बनाना शेक

बनाना शेक
3

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के कामकाज के लिए जरूरी है. इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
 

4.ओट्स और बेरीज स्मूदी

ओट्स और बेरीज स्मूदी
4

ओट्स धीरे-धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा देता है. बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं. ओट्स, बेरीज और थोड़ा दूध या पानी मिलाकर पौष्टिक स्मूदी बनाएं और जिम जानें से करीब 45 मिनट पहले पिएं.

5.नारियल पानी

नारियल पानी
5

यह एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है और खोए हुए मिनरल्स को फिर से भरने में मदद करता है. यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, जो इसे प्री-वर्कआउट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement