लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Aug 05, 2025, 10:05 AM IST
1.सही समय पर जागना क्यों जरूरी है

विज्ञान कहता है कि सुबह एक खास समय जागने से शरीर की प्राकृतिक घड़ी के साथ तालमेल बना रहता है और मन व शरीर सतर्क रहता है. नियमित रूप से इस समय जागना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.
2.सुबह कब उठना चाहिए?

सुबह जल्दी उठना तन और मन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह 5 बजे से 6:30 बजे के बीच उठना सबसे अच्छा समय माना जाता है. इससे तन और मन दोनों ही चुस्त-दुरुस्त रहते हैं.
3.सुबह उठने के फायदे क्या हैं?

सुबह 4 से 5 बजे के बीच टहलना जरूरी है इसे प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने और शहर की भागदौड़ से दूर रहने का मौका मिलता है. फिजिकल फीट होने के साथ मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और आप बेहतर प्लानिंग कर पाते हैं. लेकिन अगर आप रात में 11 या 12 बजे तक जागते हैं तो तय है आप सुबह जल्दी नहीं उठेंगे और इससे आपकी फिटनेस ही नहीं मेंटल स्टेट भी सही नहीं होगा. चिड़चिड़ापन, उदासी और काम में मन न लगने जैसी दिक्कतें होगी.
4.देर रात जागने के नुकसान

अगर आप देर रात तक जागते हैं, तो आपके शरीर की प्राकृतिक लय गड़बड़ा जाती है. इससे थकान, तनाव और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, जल्दी उठना आपके शरीर के लिए एक अच्छी आदत है.
5.मस्तिष्क धीरे-धीरे सक्रिय होता है

शोध बताते हैं कि जागने का आदर्श समय सुबह 5:00 बजे से 6:30 बजे के बीच है. इस दौरान वातावरण शांत और सुकून भरा होता है, और मस्तिष्क धीरे-धीरे सक्रिय होने लगता है. इस दौरान ध्यान, योग या हल्का व्यायाम करने से पूरे दिन कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
6.देर से सो कर उठने के नुकसान

जो लोग सुबह 9-10 बजे तक सोते हैं, उन्हें दिन भर थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की समस्या रहती है. ऐसी आदत खाने और सोने के बीच संतुलन बिगाड़ देती है, जिससे शरीर की जैविक घड़ी भी गड़बड़ा जाती है.
7. मोटापे, मधुमेह, हृदय रोग का खतरा

यह आदत धीरे-धीरे मोटापे, मधुमेह, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. हालाँकि हर किसी की बॉडी क्लॉक थोड़ी अलग होती है, लेकिन शोध बताते हैं कि जो लोग सूर्योदय के समय उठते हैं, वे ज़्यादा सक्रिय, सकारात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं.
8.रात को सोने का सही समय क्या है?

रात 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाना और सुबह 5-6 बजे के बीच जाग जाना शरीर की सर्कैडियन लय को बनाए रखने में मदद करता है, जो हृदय, मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.