Advertisement

Foods To Avoid At Night: रात को भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना नींद आना हो जाएगा मुश्किल

Foods To Avoid At Night: कुछ ऐसे खास फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर रात में खाया जाए तो आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए यहां जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें आपको सोने से पहले खाने से बचना चाहिए.

आदित्य कटारिया | May 26, 2025, 09:53 AM IST

1.कैफीन ड्रिंक्स 

कैफीन ड्रिंक्स 
1

शाम के बाद कॉफी, चाय और कुछ कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन पूरी तरह बंद कर देना चाहिए. इन ड्रिंक्स में कैफीन होता है, जो दिमाग को सक्रिय करता है. इनका सेवन आपको लंबे समय तक जगाए रख सकता है और आपकी नींद खराब कर सकता है.
 

Advertisement

2.शराब

शराब
2

रात में शराब पीने से बचें. शराब पीने से आपको तुरंत नींद आ सकती है, लेकिन यह आपकी स्लीप साइकिल को बाधित कर सकती है और रात में नींद की समस्या पैदा कर सकती है.

3.मसालेदार भोजन

मसालेदार भोजन
3

रात में तीखा, चटपचटा और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. मसालेदार खाना खाने से अक्सर एसिडिटी या सीने में जलन हो सकती है. इससे पेट में तकलीफ होती है और रात भर नींद खराब हो सकती है.

4.खट्टे फल  

खट्टे फल  
4

संतरे, नींबू और टमाटर जैसे खट्टे फलों को रात में खाने से बचना चाहिए. रात में इनका सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है, जिससे रात में नींद नहीं आती है.

5.चॉकलेट

चॉकलेट
5

चॉकलेट का स्वाद मीठा होता है, लेकिन इसमें कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे तत्व भी होते हैं जो नींद आने में परेशानी पैदा कर सकते हैं. इसलिए रात में इसका सेवन कम से कम मात्रा में करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement