Advertisement

धर्मेंद्र की 4 बेटियां और 2 बहुएं लेकिन एक को छोड़कर सब रही बॉलीवुड से दूर, देखिए अनसीन फोटोज

89 साल के धर्मेंद्र अब भी ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रह है. चलिए आज आपको धर्मेंद्र की 4 बेटियों और 2 बहुओं के बारे में बताएं जिनमें एक या दो को छोड़कर शायद ही किसी को आपने देखा या उनके बारे में जाना होगा.

ऋतु सिंह | Nov 11, 2025, 09:02 AM IST

1.विदेश में रहने वाली बेटियां भी आ चुकी थीं

विदेश में रहने वाली बेटियां भी आ चुकी थीं
1

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ये खबर सुनने के बाद ही उनकी अमेरिका में रहने वाली बेटियों को भी तुरंत भारत बुलाया गया था.

 

Advertisement

2.धर्मेंद्र ने कीं दो शादियां

धर्मेंद्र ने कीं दो शादियां
2

पहली पत्नी प्रकाश कौर से, जिनसे उन्हें चार संतानें हुईं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजेयता देओल. बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से विवाह किया, जिनसे उनकी दो बेटियाँ ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र अपने पीछे प्यार, संस्कार और अभिनय की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. चलिए आज उनकी बेटियों और बहुओं के बारे में जिनमें एक को छोड़कर सभी लाइम लाइट से दूर रही हैं और उनकी आपको फोटोज भी बहुत कम दिखेंगी.
 

3.अजेयता देओल (Ajeita Deol)

अजेयता देओल (Ajeita Deol)
3

अजेयता देओल धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सबसे छोटी बेटी हैं. उनके बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, क्योंकि उन्होंने हमेशा निजी जीवन को प्राथमिकता दी है. अजेयता की शादी एक एनआरआई (Non-Resident Indian) से हुई है और वे कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में बस चुकी हैं. वह अपने पति और बच्चों के साथ शांतिपूर्ण पारिवारिक जीवन जी रही हैं.  

जेयता देओल ने चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया. वह कैलिफोर्निया में वहां पर एक स्कूल में टीचर हैं. अजीता के पति का नाम किरण चौधरी बताया जाता है, वो डेंटिस्ट हैं. उनकी दो बेटियां हैं- निकिता और प्रियंका चौधरी.
 

4.विजेयता देओल

विजेयता देओल
4

विजेयता देओल धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सबसे छोटी बेटी हैं. वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं. गौरतलब है धर्मेंद्र ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम बड़ी बेटी विजेता देओल के नाम पर विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड रखा था.

5.सनी देओल की पत्नी – पूजा देओल (लिंडा)

सनी देओल की पत्नी – पूजा देओल (लिंडा)
5

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की पत्नी पूजा देओल (ब्रिटिश मूल की) हमेशा कैमरे से दूर रही हैं. वह बेहद निजी जीवन जीती हैं और कभी मीडिया में ज्यादा दिखाई नहीं देतीं. लेकिन सनी देओल के करियर के हर उतार-चढ़ाव में वह एक मज़बूत सहारा रही हैं.
 

6.बॉबी देओल की पत्नी – तान्या देओल

बॉबी देओल की पत्नी – तान्या देओल
6

तान्या देओल, बॉबी देओल की पत्नी, इंटीरियर डिज़ाइनर और फैशन की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कई स्टार्स के घर डिज़ाइन किए हैं और खुद को एक सफल बिज़नेसवुमन के रूप में स्थापित किया है.
 

7.ईशा देओल – मां की तरह स्टार, पिता की तरह जज़्बा

ईशा देओल – मां की तरह स्टार, पिता की तरह जज़्बा
7

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 2002 में फिल्म “कोई मेरे दिल से पूछे” से बॉलीवुड में कदम रखा था. ईशा अपने पिता की तरह ईमानदार और सादगी भरे स्वभाव की हैं, जबकि मां हेमा मालिनी की तरह नृत्य और अभिनय में निपुण हैं. उन्होंने “धूम”, “युवा”, “कुछ तो है” जैसी फिल्मों में यादगार प्रदर्शन दिया. ईशा देओल ने 2012 में बिज़नेसमैन भरत तख्तानी से शादी की और अब दो बेटियों की मां हैं. सोशल मीडिया पर वह अपने परिवार और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं.

8.अहाना देओल – ग्लैमर से दूर, सादगी के करीब

अहाना देओल – ग्लैमर से दूर, सादगी के करीब
8

धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल ने फिल्मों की बजाय अपना जीवन निजी रूप से जीने का फैसला किया. वह एक क्लासिकल डांसर हैं और अपनी मां हेमा मालिनी की नृत्य परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं. अहाना ने 2014 में दिल्ली के बिज़नेसमैन वात्सल वोहरा से शादी की और अब तीन बच्चों की मां हैं. वह भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने परिवार और कला के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें अलग पहचान देती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement