Advertisement

Desi Fruit For Strong Immunity: इम्युनिटी को सुपर स्ट्रांग बनाएंगे बरसात में मिलने वाले ये देसी फल 

Desi Fruit For Strong Immunity: बाजार में अब बारिश के सीजन में मिलने वाले फल आने शुरू हो गए हैं, आज हम आपको इनमें से कुछ ऐसे देसी फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्युनिटी को सुपर स्ट्रांग बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन फलों के बारे में...

Abhay Sharma | Jul 11, 2025, 01:40 PM IST

1.जामुन 

जामुन 
1

जामुन सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसके अलावा फैटी लिवर, शुगर और गैस समस्या में ये फल बेहद ही फायदेमंद होता है. 

Advertisement

2.खजूरी

खजूरी
2

खजूरी एक जंगली देसी फल है जो बारिश के मौसम में मिलता है. बता दें कि स्वाद में मीठा और तासीर में थोड़ा गर्म यह फल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें नैचुरल शुगर और एनर्जी भरपूर मात्रा में होती है. 

3.करौंदा 

करौंदा 
3

खट्टे स्वाद वाला यह फल आमतौर पर कई लोग नमक के साथ खाना पसंद करते हैं, इसका अचार भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब भाता है. बता दें कि यह विटामिन C से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है. 

4.नाशपाती

नाशपाती
4

देसी नाशपाती स्वाद में बेहद मीठा और पौष्टिक होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. 

5.ये फल करें डाइट में शामिल

ये फल करें डाइट में शामिल
5

इसके अलावा आप डाइट में लीची, चेरी, आड़ू, प्लम्स आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप इस मौसम में इनका सेवन करेंगे तो शरीर हेल्दी रहेगा.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement