लाइफस्टाइल
Nitin Sharma | Apr 19, 2026, 10:41 PM IST
1.ये हैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की होलसेल मार्केट

फैशन के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ी है. अगर आप इन्हें खरीदने के साथ ही व्यापार करना चाहते हैं तो दिल्ली की इन 5 होलसेल मार्केट में बेहद कम कीमत में लाकर अच्छे मुनाफे में बेच सकते हैं. यहां मात्र 10 रुपये दर्जन से आर्टिफिशियल ज्वेलरी के दाम शुरू हो जाते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की 5 आर्टिफिशियल ज्वेलरी की होलसेल मार्केट.
(Credit Image AI)
2.दिल्ली का सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार एशिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है. यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और फैंसी आभूषण बहुत ही कम दामों पर मिलते हैं. यहां ब्राइडल से लेकर शादी और पार्टी में पहनने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेहद कम दामों पर मिलती हैं. पैसों की बात करें तो इनकी शुरुआत मात्र 10 रुपये से हो जाती है. बाकी कीमत क्वॉलिटी और डिजाइन पर निर्भर करती है.
(Credit Image AI)
3.दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली का चांदनी चौक खानपान से लेकर यहां की मार्केट आर्टिफिशियल ज्वेलरी के काफी मशहूर है. चांदनी चौकी की कुचा महाजनी से लेकर गली में कुंदन, पोल्की, दरीबा कलां तक में बेहतरीन आर्टिफिशियल ज्वेलरी होलसेल के दाम पर मिलती है. यहां इसकी एक से वैराइटी के साथ ही इनकी कीमत 20 से 30 रुपये दर्जन से शुरू हो जाती है.
(Credit Image AI)
4.लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट

महिलाओं के कपड़ों से लेकर ट्रेडिशनल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए यह मार्केट बहुत मशहूर है. यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी बहुत कम कीमत में मिलती है. इसके साथ ही यहां ट्रेंडी और स्टाइलिश व अच्छी क्वॉलिटी की ज्वेलरी मिलती है.
(Credit Image AI)
5.सरोजनी नगर मार्केट

महिलाओं के लिए कपड़ों से लेकर फैशनेबल एक्सेसरीज और आर्टिफिशयल ज्वेलरी की सरोजनी नगर में भारी डिमांड रहती है. इस होलसेल मार्केट में ट्रेंडी आर्टिफिशियल ज्वेलरी 20 से 50 रुपये की रेंज में मिल जाती है. हालांकि माल की संख्या बढ़ने पर यह और कम हो सकती है.
(Credit Image AI)
6.दिल्ली का जनपथ मार्केट

कनॉटप्लेस के पास स्थित जनपथ मार्केट बहुत ही पुरानी मार्केट में से एक है. यह मार्केट गुजारी, राजस्थान और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के लिए मशहूर है. छोटे छोटे दुकान इसी मार्केट से आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदते हैं. खासकर यहां गुजराती और राजस्थानी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बहुत सारी वैराइटी मिलती हैं.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से