लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Nov 29, 2025, 01:03 PM IST
1.इंटरनेट पर छाया कलर वॉकिंग का नया ट्रेंड

सोशल मीडिया पर आए दिन सेहत से जुड़े नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं. कलर वॉक भी इनमें से एक है, जो इन दिनों लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है कलर वॉकिंग और इसके फायदे क्या हैं...
2.क्या है कलर वॉकिंग?

बता दें कि कलर वॉकिंग घर से बाहर निकलने, एक्सरसाइज करने और माइंडफुलनेस को बढ़ाने का एक मजेदार तरीका है. इसमें बाहर वॉक करते वक्त लोग पहले एक रंग चुनते हैं और उस रंग की चीजें को ढूंढते हैं और इनकी गिनती करते हैं.
3.रचनात्मकता बढ़ती है

कलर वॉकिंग से रचनात्मकता बढ़ती है, जिससे कल्पना, कला और यहां तक कि समस्यों को सुलझाने की क्षमता बेहतर होती है. खुद को प्रेरित करना चाहते हैं और एक नए सिरे से चीजों को देखना चाहते हैं तो कलर वॉक पर जाएं, रोजाना एक नए रंग पर ध्यान दें.
4.तनाव की समस्या होती है दूर

आप अगर तनाव में रहते हैं और मेंटल हेल्थ बेहतर करना चाहते हैं तो कलर वॉकिंग कर सकते हैं. इससे दिमाग के पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होता है, जो तनाव को मिटाने में मददगार होती है. इससे चिंताजनक बातों से आपका ध्यान भी हट सकता है.
5.फिजिकल हेल्थ भी होता है बेहतर

पैदल चलने से न केवल मानसिक स्वास्थ्य, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. यह कम मेहनत वाली एक्सरसाइज है, जिससे हृदय, मांसपेशियों और सहनशक्ति को मजबूत करने में मदद मिलती है. इससे वजन घट सकता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती और पैरों की ताकत भी बढ़ती है. इससे लोग अधिक ऊर्जावान भी रहते हैं.
6.मूड होता है बेहतर, मिलता है आराम

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रंग भावनाओं को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं, वे सीधे तौर पर लिम्बिक प्रणाली को प्रभावित करते हैं. यह प्रणाली मूड को बेहतर बनाने और भावनाओं को नियंत्रित करने में योगदान देती है. साथ ही पैदल चलना एंडोर्फिन और सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है, जो मूड को अच्छा करता है. इसके अलावा एक रंग की वस्तुओं को देखते हुए चलना आराम की भावना को भी बढ़ा सकता है.