Advertisement

High Blood Pressure में कॉफी पीना चाहिए या नहीं? जानें इसका BP के मरीजों पर क्या होता है असर

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खानपान और जीवनशैली को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है, इस स्थिति में मरीजों को कॉफी को लेकर भी कई तरह तरह की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जान लेते हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कॉफी पीना चाहिए या नहीं... 

Abhay Sharma | Jul 19, 2025, 01:53 PM IST

1.कॉफी में कैफीन  

कॉफी में कैफीन  
1

बता दें कि कॉफी में कैफीन होता है, जो एक स्टिमुलेंट होता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कैफीन ब्लड प्रेशर को टेम्परेरी रूप से बढ़ा सकता है. आमतौर पर यह इफेक्ट कॉफी पीने के कुछ मिनटों के भीतर होता है और कुछ घंटों तक रह सकता है. 

Advertisement

2.अलग-अलग प्रभाव

अलग-अलग प्रभाव
2

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बढ़ोतरी हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है. बता दें कि कुछ लोग कैफीन के प्रति अधिक सेंसिटिव होते हैं, जबकि अन्य पर इसका कम असर होता है. 

3.हाई ब्लड प्रेशर में कॉफी 

हाई ब्लड प्रेशर में कॉफी 
3

दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर में कॉफी पीने का प्रभाव अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग असर देखने को मिलता है. आमतौर पर इसको विशेषज्ञ शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म इफेक्ट के रूप में देखते हैं.

4.शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म इफेक्ट

शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म इफेक्ट
4

शॉर्ट टर्म इफेक्ट की बात करें तो कॉफी कैफीन की वजह से आपका ब्लड प्रेशर थोड़ी देर के लिए बढ़ा सकती है. वहीं लॉन्ग टर्म इफेक्ट में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा इससे नहीं होता है. स्टडी के मुताबिक मॉडरेट कॉफी कंजम्पशन से हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो सकता है. 

5.इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान
5

हाई ब्लड प्रेशर में कॉफी पीना चाहते हैं तो कुछ बातें ध्यान में रखें. इसके लिए डॉक्टर से बात करनें. क्योंकि यह सबसे इंपॉर्टेंट स्टेप है. क्योंकि डॉक्टर मेडिकल कंडीशन, आपकी दवाइयों और आपकी ओवरऑल हेल्थ के आधार पर आपको सही सलाह दे सकता है.

6.डॉक्टर की अनुमति

डॉक्टर की अनुमति
6

डॉक्टर अनुमति देते हैं तो एक या दो कप कॉफी पीना शायद सेफ हो. इस स्थिति में ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से बचें. आपको कॉफी पसंद है लेकिन कैफीन से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए डिकैफिनेटेड कॉफी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है. 

7.कॉफी पीनी चाहिए या नहीं?

कॉफी पीनी चाहिए या नहीं?
7

हाई ब्लड प्रेशर होने पर कॉफी पीना है या नहीं. यह एक इंडिविजुअल डिसीजन हो सकता है. डॉक्टर की सलाह और अपनी बॉडी की रिएक्शन्स को ध्यान में रखकर इसका सेवन कर सकते हैं. बता दें कि मॉडरेट कंजम्पशन अक्सर सुरक्षित माना जाता है, पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. 

8.Disclaimer

Disclaimer
8

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement