Advertisement

Children's Day 2025: पूरी दुनिया 20, पर भारत में 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? देखें ये 10 मजेदार सवाल

Children's Day GK Quiz: अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है, जबकि भारत में चिल्ड्रेंस डे 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है. इस खास दिन पर अगर आप बच्चों से कुछ सवाल करना चाहते हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं. इस लेख में बच्चों के लिए 10 मजेदार सवाल दिए गए हैं.

Pragya Bharti | Nov 14, 2025, 06:59 AM IST

1.Children's Day 2025 Celebration on 14 November

Children's Day 2025 Celebration on 14 November
1

हर साल, 14 नवंबर का दिन पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है. यह दिन बच्चों को समर्पित है और उनके अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब पूरी दुनिया 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाती है, तो भारत में यह 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है? साथ ही, हम आपको यहां बच्चों से पूछे जाने वाले 10 मजेदार सवालों के बारे में जान लेते हैं...

Advertisement

2. भारत में 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

 भारत में 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
2

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्हें देश का भविष्य मानते थे. बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर बुलाते थे. इससे पहले, भारत में भी बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद, उनकी याद में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि उनका जन्मदिन, 14 नवंबर, अब से बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1959 में बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया था और 1989 में बाल अधिकारों पर कन्वेंशन (CRC) को भी अपनाया था.

3. बच्चों से पूछने के लिए 10 मजेदार सवाल

 बच्चों से पूछने के लिए 10 मजेदार सवाल
3

बाल दिवस के अवसर पर, आप बच्चों के साथ मज़ेदार बातचीत शुरू करने या उन्हें थोड़ा चुनौती देने के लिए ये 10 सवाल पूछ सकते हैं.

1. अगर आपको एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बना दिया जाए, तो आप सबसे पहले क्या बदलेंगे?
 

4.Childrens Day Related 10 Questions

Childrens Day Related 10 Questions
4

2. अगर आपका कोई पालतू जानवर बोल सकता, तो वह आपसे पहली बात क्या कहता?

5.Childrens Day 10 Important Questions

Childrens Day 10 Important Questions
5

3. आपकी सबसे पसंदीदा सुपरपावर क्या होगी और आप उसका इस्तेमाल क्यों करेंगे?
 

6.Childrens Day Question and answer in Hindi

Childrens Day Question and answer in Hindi
6

4. बड़ों को कौन-सी एक चीज़ करना बंद कर देना चाहिए?

7.Childrens Day Answer Questions

Childrens Day Answer Questions
7

5. अगर आप किसी कार्टून कैरेक्टर से मिल सकते, तो किससे मिलते और क्यों?
 

8.Childrens Day Related 10 Questions

Childrens Day Related 10 Questions
8

6. आपके अनुसार, दुनिया में सबसे मजेदार नौकरी कौन सी है?

9.Childrens Day Important Questions

Childrens Day Important Questions
9

7. आप किस ऐतिहासिक व्यक्ति से मिलकर एक सवाल पूछना चाहेंगे?
 

10.Childrens Day Question and answer in Hindi

Childrens Day Question and answer in Hindi
10

8. अगर आपको अपने स्कूल का नाम बदलना हो, तो आप नया नाम क्या रखेंगे?
 

11.Childrens Day Answer Question

Childrens Day Answer Question
11

9. अगर आपको एक साल तक सिर्फ एक ही खाना खाने को मिले, तो वह क्या होगा?
 

12.Jawaharlal Nehru and childrens Day

Jawaharlal Nehru and childrens Day
12

10. 'चाचा नेहरू' का पूरा नाम क्या था, और हम उनका जन्मदिन क्यों मनाते हैं?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement