Advertisement

इन हरी पत्तियों को चबाकर खाने से ब्लड शुगर तेजी से होता है कम, खाने से पहले और बाद में खाने से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

Home remedies for diabetes: डायबिटीज़ में खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है तो दवाओं के साथ इन एक आयुर्वेदिक पत्तों का उपायों को आज़माकर अपने शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं. चलिए जानें डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले ये पत्ता कौन है और इसे कैसे खाना चाहिए.

ऋतु सिंह | Nov 16, 2025, 07:19 AM IST

1.खाने से पहले और बाद में ब्लड शुगर हाई रहना

खाने से पहले और बाद में ब्लड शुगर हाई रहना
1

  देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. इसके लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ कई चीजों का सेवन करते हैं. डायबिटीज (Diabetes Cure) में खाने से पहले और बाद में ब्लड शुगर हाई रहने लगता है. खून में ग्लूकोज का हाई लेवल नसों को कमजोर कर देता है और धीरे-धीरे अंगों को भी नुकसान पहुंचने लगता है. लेकिन आप कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं.

Advertisement

2.डायबिटीज कैसे होती है?: 

डायबिटीज कैसे होती है?: 
2

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि डायबिटीज कैसे होता है. दरअसल, हर चीज़ में थोड़ा या ज़्यादा ग्लूकोज़ (चीनी) होता है, जो खाने के बाद खून में घुलने लगता है. शरीर में मौजूद इंसुलिन हार्मोन इसे नियंत्रित करता है और धीरे-धीरे इसे खाने लायक बनाता है.
 

3.इंसुलिन का उत्पादन कम होने या अप्रभावी होने से क्या होता है?

इंसुलिन का उत्पादन कम होने या अप्रभावी होने से क्या होता है?
3

जब इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या अप्रभावी हो जाता है, तो भोजन में मौजूद शुगर ब्लड में जल्दी घुल जाती है और इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है. लेकिन आम के पत्तों के इस्तेमाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है (Mango Leaves Use in Diabetes).
 

4.आम के पत्ते इंसुलिन से भरपूर होते हैं

आम के पत्ते इंसुलिन से भरपूर होते हैं
4

पबमेड सेंट्रल पर प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि आम के पत्तों में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिनमें एंटी-बायोटिक गुण होते हैं. इसमें मैंगिफेरिल नामक यौगिक भी होता है, जो शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है और शुगर को नियंत्रण में रखता है. मीठा खाने के बाद भी ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल: मीठा खाने के बाद डायबिटीज के मरीज का ब्लड ग्लूकोज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है. लेकिन यह अध्ययन कहता है कि आम के पत्तों का सेवन खाने के बाद भी ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है.
 

5.कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और मोटापे की समस्या नहीं होगी

कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और मोटापे की समस्या नहीं होगी
5

इस शोध से पता चला है कि शुगर को नियंत्रित करने के अलावा, आम के पत्ते लिपिड प्रोफाइल को भी बेहतर बनाते हैं. जिससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी नियंत्रण में रहता है. इसके साथ ही, आप मोटापे से भी बच सकते हैं.
 

6.डायबिटीज में आम के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल

डायबिटीज में आम के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल
6

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आम के पत्तों का जूस फायदेमंद होता है. इसके लिए आप 3 तरीके अपना सकते हैं. पहला तरीका है कि 10-15 पत्तों को पीस लें और फिर उन्हें निचोड़कर उनका रस निकाल लें और खाली पेट इसका सेवन करें. दूसरा तरीका है कि 10-15 आम के पत्ते लें और उन्हें 1 गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. फिर इसे ढककर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.

7.पत्तों को चबाकर खाएं

पत्तों को चबाकर खाएं
7

तीसरा तरीका है कि आप आम के पत्तों को चबाकर भी सेवन कर सकते हैं. लेकिन रात में इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. रात में इनका सेवन करने से पत्तों में मौजूद तत्व रात भर आपके शरीर में अच्छे से काम करते हैं, वहीं सुबह खाली पेट इन पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है. खाली पेट होने वाला डायबिटीज ज्यादा खतरनाक माना जाता है, ऐसे में रात में आम के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है.

इन हरी पत्तियों को खाने से पहले और बाद रोज लेना होगा तभी डायबिटीज रहेगी कंट्रोल.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है.  डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement