लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Nov 09, 2025, 08:42 AM IST
1.छोटी-सी जड़ी चबाने भर से शरीर में बड़ा बदलाव होगा

आयुर्वेद में एक ऐसी जड़ी-बूटी का ज़िक्र है जो हर रसोई में मौजूद होती है लेकिन इसके औषधीय गुणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. यह छोटी-सी जड़ी सुबह खाली पेट चबाने भर से शरीर में बड़ा बदलाव ला सकती है. यह खून को साफ करती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और बुढ़ापे के असर को धीमा करती है. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और यूरिक एसिड जैसी गंभीर समस्याएं प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहती हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को भीतर से गर्म और ऊर्जावान बनाए रखता है. यही वजह है कि इसे “प्राकृतिक अमृत” कहा गया है.
2.प्राकृतिक अमृत इसे कहा जाता है

प्राकृतिक अमृत लहसुन को कहा जाता है. कई लोग दिन में खाली पेट लहसुन खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं? भुना या कच्चा दोनों ही लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है और कई बीमारियों का काल भी. आइए इसके अद्भुत फायदों पर एक नज़र डालते हैं.
3.कच्चे लहसुन के फायदे कोलेस्ट्रॉल और बीपी में

कच्चे लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक सक्रिय यौगिक होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है. यह खून को पतला रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है. सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियां चबाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ता है, जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है. इसके अलावा, यह धमनियों में चर्बी जमने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. नियमित सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है और ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है.
4.लहसुन यूरिक एसिड कैसे घटाता है

लहसुन शरीर से टॉक्सिन निकालने की प्राकृतिक औषधि है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और सल्फर यौगिक लीवर और किडनी को डिटॉक्स करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर संतुलित रहता है. यह जोड़ों में यूरिक क्रिस्टल जमने से रोकता है और सूजन या दर्द को कम करता है. खाली पेट लहसुन चबाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर अतिरिक्त प्यूरिन्स को तोड़कर बाहर निकाल देता है. नियमित सेवन से गठिया (Arthritis) और गाउट जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसे गर्म पानी या नींबू के रस के साथ लेने से असर और भी तेज़ होता है.
5.पाचन क्रिया में सुधार

रात में भुना हुआ लहसुन खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है. भुना हुआ लहसुन पाचक एंजाइमों को सक्रिय करके पाचन में मदद करता है. यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है.
6.बेहतर नींद

रात में भुना हुआ लहसुन खाने से नींद बेहतर होती है क्योंकि लहसुन में मौजूद अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे नींद बेहतर होती है. ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड है जो मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) बनाता है, जो नींद के चक्र को नियंत्रित करने और आराम को बढ़ावा देने में मदद करता है.
7.हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

भुना हुआ लहसुन कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाता है और रक्त संचार में सुधार करता है, जिससे हृदय पर दबाव कम पड़ता है.
8.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

रात में भुना हुआ लहसुन खाना कई मायनों में फायदेमंद है, क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है.
9.शरीर को डिटॉक्स करता है

रात में भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जो रात में शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
10.एंटी-एजिंग लाभ

रात में भुना हुआ लहसुन खाने से त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों और महीन रेखाओं जैसे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं. यह त्वचा को चमकदार बनाने और मुंहासों को कम करने में भी मदद कर सकता है.
डिसक्लेमर- यह खबर सामान्य जानकारी और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के महत्व पर बनी है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से