लाइफस्टाइल
Aman Maheshwari | Aug 09, 2025, 08:58 AM IST
1.दिल्ली की पतंग मार्केट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को दिल्ली में लोग खूब पतंगबाजी करते हैं. आप भी पतंगबाजी के शौकीन है तो इन मार्केट से पतंग और मांझा खरीद सकते हैं.
2.पतंग और मांझा

दिल्ली में कई सारी ऐसी मार्केट हैं जहां से आप सस्ते में पतंग और मांझा खरीद सकते हैं. चलिए आपको दिल्ली की इन मार्केट के बारे में बताते हैं.
3.लाल कुआं बाजार

पतंग के लिए चांदनी चौक का लाल कुआं बाजार प्रसिद्ध है. यहां पर 15 अगस्त के समय सस्ते में पतंग और मांझा खरीद सकते हैं.
4.कैसे पहुंचें लाल कुआं बाजार?

लाल कुआं बाजार पहुंचने के लिए चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 से बाहर निकलें और फतेहपुरी मस्जिद की तरफ जाएं. यहीं पर पतंग मार्केट लगती है.
5.जाफराबाद पतंग मार्केट

जाफराबाद दिल्ली में थोक पतंग बाजार में से एक है. आप पतंग और मांझा खरीदने के लिए जाफराबाद बाजार का रूख कर सकते हैं.
6.कैसे पहुंचें जाफराबाद?

आपको जाफराबाद की पतंग मार्केट जाना है तो जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पहुंचकर जा सकते हैं. मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरते ही पतंग की मार्केट शुरू हो जाएगी.
7.सदर बाजार

दिल्ली में थोक सामान की फेमस मार्केट सरद बाजार आप पतंग और मांझा खरीदने के लिए जा सकते हैं. यहां पर आप नार्मल मार्केट से करीब आधे दाम पर पतंग खरीद सकते हैं.