Advertisement

Calcium Deficiency Symptoms: हड्डियों के साथ दिमाग को भी खोखला करने लगती कैल्शियम की कमी, ये 6 संकेत पहचान लें

Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम की कमी से शरीर में क्या समस्याएं हो सकती हैं? ये जानना जरूरी है क्योंकि कैल्शियम की कुछ कमियों के संकेत बहुत ही हल्के लगतते हैं लेकिन शरीर के लिए ये गंभीर होते हैं.

ऋतु सिंह | Jul 07, 2025, 03:04 PM IST

1.महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है

महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है
1

शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमज़ोर हो सकती हैं, मांसपेशियों का समन्वय प्रभावित हो सकता है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि महिलाओं में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है.कैल्शियम की कमी का दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे संज्ञानात्मक कार्य, जैसे कि याददाश्त और एकाग्रता, प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा, कैल्शियम की कमी से मस्तिष्क में धुंधलापन, भ्रम और चक्कर आना भी हो सकता है
 

Advertisement

2.मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना

मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
2

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसका बुरा असर आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत पर पड़ेगा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कैल्शियम की कमी के कारण आपको कमर और पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव हो सकता है. अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें.
 

3.त्वचा और बालों का सूखापन

त्वचा और बालों का सूखापन
3

कैल्शियम की कमी के कारण न केवल आपके शरीर बल्कि आपकी त्वचा और बालों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैल्शियम की कमी के कारण आपकी त्वचा रूखी हो सकती है. इसके अलावा अगर आपके बालों में रूखापन दिखने लगा है तो संभव है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो.
 

4.थकान -कमजोरी और झुनझुनी

थकान -कमजोरी और झुनझुनी
4

कम कैल्शियम स्तर वाले लोग अक्सर थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं. साथ ही उंगलियों, पैर की उंगलियों या चेहरे में झुनझुनी कैल्शियम की कमी के लक्षणों का संकेत है.

5.दांत और मसूड़े की समस्या

दांत और मसूड़े की समस्या
5

दांतों की सड़न - शरीर में कैल्शियम की कमी से दाँतों का इनेमल कमजोर हो जाता है. सात ही कैल्शियम की कमी से मसूड़ों से खून आना और दांत कमजोर हो सकते हैं. 
 

6.नाखून में परेशानी

नाखून में परेशानी
6

कैल्शियम की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूट जाते हैं. अक्सर ऐसे नाखून भंगुर हो जाते हैं और कई बार नाखून बीच में से क्रैक तक हो जाते हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement