लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Dec 15, 2025, 11:11 AM IST
1.बालों को नेचुरली डार्क ब्राउन रंग देना चाहती हैं?

क्या आप अपने सफेद हुए बालों को नेचुरली डार्क ब्राउन रंग देना चाहती हैं? अगर आप इसके लिए कैमिकल हेयर डाई या कलर का यूज करती हैं तो इसे बंद कर दें. क्योंकि आज आपको घर पर नेचुरल तरीके से कैसे केश काला हेयर डाई बना सकते हैं ये बताने जा रहे हैं. ये नेचुरल हेयर डाई आपके बालों को परमानेट डार्क ब्राउन शेड देगा और समय के साथ बाल आपके काले भी होने लगेंगे वो भी जड़ से.
2. सफेद बाल काले करना नहीं मुश्किल और महंगा

अगर आपको लगता है कि नेचुरली बालों को काला नहीं किया जा सकता तो अपनी सोच बदलें क्योंकि यहां जो नेचुरल इंग्रीडिएंट्स आपको बताने जा रहे हैं वो प्राकृतिक डाई माने गए हैं और जब ये कई लाल, ऑरेंज, नीले और भूरे डाई आपस में मिलते हैं तो डार्क ब्राउन से काला रंग देते हैं वो भी परमानेंट.खास बात ये है कि ये बाजार में मिलने वाले कैमिकल और हानिकारक कलर-डाई से कहीं ज्यादा सस्ते होते हैं.
3. सफेद बाल काले करने का Homemade Herbal Dye Recipe

अब जान लें आपको हेयर डाई बनाने के लिए किन सामग्री (1 बार के लिए) की जरूरत होगी.
हिना पाउडर (Henna) – 4 बड़े चम्मच
इंडिगो पाउडर – 4 बड़े चम्मच
जटामासी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
आंवला पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
ताज़ा करी पत्ता – 10–12 पत्ते
हल्दी – 1 चुटकी (ज्यादा नहीं)
दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चायपत्ती – 2 छोटे चम्मच
कॉफी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकता अनुसार
लोहे की कढ़ाही/पैन (बेहतर रिज़ल्ट के लिए)
4.कलरफुल हर्बल पानी बनाने के लिए क्या चाहिए होगा?

अब इन सारी सामग्री को घोलने के लिए आपको कलरफुल हर्बल पानी चाहिए होगा और इसे बनाने के लिए क्या चाहिए होगा? तो इसके लिए आप -
5.हर्बल डाई बनाने की विधि (Step-by-Step)

Step 1: हिना मिक्स
हिना पाउडर + आंवला पाउडर + जटामासी
तैयार चाय-कॉफी पानी से गाढ़ा पेस्ट बनाएं
6–8 घंटे या रातभर ढककर रखें
Step 2: इंडिगो मिक्स
अलग बाउल में इंडिगो पाउडर लें
हल्का गुनगुना पानी डालें
10 मिनट बाद हिना पेस्ट में मिलाएं
Step 3: फाइनल बूस्टर
करी पत्ते पीसकर डालें
दालचीनी पाउडर + हल्दी की सिर्फ 1 चुटकी मिलाएँ
सबको अच्छे से मिक्स करें.
6.बालों में लगाने का तरीका

सबसे पहले ये जान लें बाल में ये पेस्ट लगाने से पहले बाल साफ हों (तेल न लगा हो) और हल्के गीले हों. फिर ब्रश या हाथ से जड़ों से सिरों तक लगाएं. शावर कैप पहनें. फिर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और सिर्फ पानी से धोएं. (48 घंटे तक शैम्पू नहीं करना होगा.)
7.बाल धुलने के बाद पहली बार रंग कैसा आएगा?

बाल धुलने के बाद पहली बार रंग डार्क ब्राउन सा आएगा और धूप में ये कुछ बरंगडी या पर्पल सा दिखेगा लेकिन 2–3 बार नियमित उपयोग से नेचुरल ब्लैकिश-ब्राउन हो जाएगा. ये कलर पर्मानेंट होगा और जड़ से जब बाल सफेद निकलेंगे तो केवल रूट टचअप की ही जरूरत होगी. मेहदी के चलते सफेद बालों में लाल या ऑरेंज टोन नहीं आएगा क्योंकि आंवला + इंडिगो इसकी लालिमा को काट देंगे.
8. कितनी बार लगाए बालों ये कलर?

बालों ये कलर शुरुआती 1 महीने में हफ्ते में 1 बार लगाएं फिर बाद में: 15–20 दिन में 1 बार और फिर महीने में एक बार लगाए या जब जरूरत हो तभी.
9.सावधानियां क्या बरतना चाहिएय़

हल्दी बहुत ज्यादा न डालें (पीला टोन आ सकता है), मेटल बाउल नहीं, प्लास्टिक/कांच का इस्तेमाल करें, पहले पैच टेस्ट जरूर करें, बालों में केमिकल डाई हो तो 3–4 हफ्ते गैप रखें या पहले बालों को सिरका या नींबू लगाकर कलर को फेड कर लें फिर बालों पर ये नेचुरल डाई लगाएं.
डिसक्लेमर- यह खबर सामान्य स्वास्थ्य और जानकारी के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से