लाइफस्टाइल
नितिन शर्मा | Dec 05, 2025, 12:16 PM IST
1.किसी आटे की रोटी होती है बेस्ट

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंहू के आटे की रोटी आपका पेट तो भरती है, लेकिन यह ब्लड शुगर से लेकर वजन बढ़ाने के साथ डाइजेशन पर भी भारी प्रभाव डालती है. वहीं अगर आप इनमें से किसी भी बीमारी से परेशान हैं तो पेट को कैसे भरेंगे तो आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कौन से अनाज की रोटी किस तरह के आपकी सेहत पर कैसा प्रभाव डालती है. साथ ही कौन सी बीमारी किस अनाज की रोटी खाना बेस्ट होता है...
2.गेहूं की रोटी

वैसे तो सबसे ज्यादा चलन में गेंहू की रोटी है. इसे ज्यादा लोग हर मौसम में खाते हैं, लेकिन सेहत के लिए फायदे के साथ ही नुकसानदायक भी होती है. इसकी वजह गेंहू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स दूसरे अनाज की तुलना में ज्यादा होता है. यह ब्लड शुगर बढ़ाने से लेकर मोटापा बढ़ा देता है.
3.बाजरे की रोटी

वहीं बाजरे की रोटी को भी कई जगहों पर खाया जाता है. यह अनाज बहुत ही गरम होता है. इसलिए सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन अच्छा होता है. यह बॉडी को गरम रखने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को तेज रखता है. शुगर को कंट्रोल रखता है.
4.ज्वार की रोटी

ज्वार की रोटी बेहद कम लोग खाते हैं. वहीं ज्वार की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. यह एसिडिटी से लेकर पेट की जलन को दूर करती है. यह एसिडिटी की कम करने के साथ ही वेट लॉस में मददगार साबित होती है. इसकी वजह ज्वार में कैल्शियम और पोटैशियम का भरपूर मात्रा में पाया जाना है, जो डाइडेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह हार्ट के लिए भी अच्छा होता है.
5.मक्के की रोटी

मक्के के अनाज में विटामिन ए और एनर्जी भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. हालांकि इसका ज्यादा सेवन आपके डाइजेशन को बिगाड़ने के साथ ही वजन और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है. इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन ठीक नहीं है.
6.चावल की रोटी

चावल की रोटी हल्की होती है. यह ग्लूटेन फ्री होने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करेन में मदद करती है. हाई बीपी के मरीजों के लिए चावल की रोटी किसी दवा से कम नहीं है.
7.रागी की रोटी

रागी की रोटी पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती है. यह अनाज सुपरफूड में से एक है. इसकी रोटी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हीमोग्लोबिन को बूस्ट करती है. यह ताकत देने के साथ ही बॉडी में कैल्शियम बढ़ाती है. वहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है.
8.ओट्स की रोटी

ओट्स की रोटी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है. यह वजन को कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट हेल्थ को बूस्ट करती है. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लड प्रेशर को सही रखने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम को भी सही बनाये रखती है.
9.चने की रोटी

चने की रोटी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह मसल मास बढ़ाने में मदद करने के साथ ही शुगर को कंट्रोल में रखती है. इसमें मिलने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बूस्ट करता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. डीएनए इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से