लाइफस्टाइल
अनामिका मिश्रा | Jul 06, 2025, 08:39 PM IST
1.Plan Surprise

हर लड़की की कोई न कोई पसंदीदा जगह होती है. जैसे कोई कैफे, पार्क, समंदर किनारा या कोई खूबसूरत हिल स्टेशन. आप उसके लिए सरप्राइज पिलान करें और उसे वहां ले जाएं. इसके बाद अपनी फीलिंग्स उसे बताएं. इतना अच्छा माहौल देखकर खुद-ब-खुद आपके फेवर में सारी चीजें हो जाएंगी.
2.Include Family And Friends

लड़कियों को जब उनके फ्रेंड्स या फैमिली किसी प्रपोजल में शामिल होते हैं, तो उन्हें बहुत स्पेशल फील होता है. आप उसके बेस्ट फ्रेंड, कजिन या भाई-बहन को अपने इस सीक्रेट मिशन में शामिल कर सकते हैं. इससे उसे समझ आएगा कि आप उसके अपने लोगों की भी बहुत इंपॉर्टेंस देते हैं.
3.Make Video

आजकल शॉर्ट वीडियो और व्लॉग बनाने का ट्रेंड है. आप अपने पार्टनर की कुछ प्यारी यादों को मिलाकर एक छोटा सा वीडियो तैयार करें. उसमें आपकी जर्नी, मस्ती, साथ बिताए पल दिखाएं और लास्ट में अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर दें.
4.Handmade Gift

महंगे गिफ्ट्स की जगह अगर आप खुद के हाथ से बनाकर कुछ देंगे तो इसमें आपके एफर्टस नजर आएंगे और उसका इम्पैक्ट दस गुना बढ़ जाएगा. आप उसके लिए कोई स्क्रैपबुक बना सकते हैं, जिसमें आपकी फोटोज, छोटी-छोटी बातें, उसकी तारीफें लिखी हों, या फिर एक प्यारा सा लव लेटर भी लिख सकते हैं.
5.Social Work

ये तरीका थोड़ा अनोखा है, लेकिन दिल से दिल तक पहुंचता है. किसी एनजीओ, वृद्धाश्रम या अनाथालय में जाएं, वहां कोई छोटा सा दान करें या बच्चों को गिफ्ट दें. इस तरह के नेक काम में जब आप उसके साथ होंगे, तो उसका दिल अपने आप आपके करीब आ जाएगा.