लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | May 22, 2025, 09:29 AM IST
1.बेसन

बेसन एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है जो त्वचा से तेल और गंदगी को अच्छे से सोख लेता है. यह त्वचा को मुलायम और बेदाग बनाने में मदद करता है. आप इसे गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और चेहरे पर लगा सकते हैं
2.मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकती है. यह पोर्स को गहराई से साफ करती है और त्वचा को ठंडक पहुंचाती है.
3.शहद

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते है जो मुंहासे और त्वचा के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं.
4.दही

नहाने से पहले चेहरे पर दही लगाने से त्वचा के कई लाभ मिलते हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, डैड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा की रंगत निखारता है. यह त्वचा को नमी भी देता है और टैनिंग को कम करने में मदद करता है.
5.एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. यह त्वचा की सूजन को कम करता है और उसे हाइड्रेट रखता है. यह धूप से होने वाली टैनिंग को कम करने में भी कारगर होता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.