Advertisement

Bihar: लिट्टी-चोखा ही नहीं बिहार के ये 5 खास डिश भी हैं एकदम लाजवाब, एक तो सबका है फेवरेट

बिहार अपनी मिट्टी, संस्कृति और स्वाद के लिए मशहूर है. यहां का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि परंपरा और इतिहास से भी जुड़ा हुआ है. चुनावी मौसम में जब बिहार की चर्चा हर ओर है, तो क्यों न बात की जाए उन व्यंजनों की जो बिहार की पहचान हैं.

राजा राम | Nov 04, 2025, 07:02 PM IST

1.बिहार के कुछ खास और पारंपरिक व्यंजन

बिहार के कुछ खास और पारंपरिक व्यंजन
1

बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनावों का माहौल गरम है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार में जुटे हुए हैं. लेकिन राजनीति की हलचल के बीच आज हम आपको बिहार की पहचान बने कुछ खास और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू कराएंगे, जिनका स्वाद हर बिहारी को गर्व से भर देता है. 
 

Advertisement

2.त्योहारों की शान मालपुआ

त्योहारों की शान मालपुआ
2

त्योहारों में बनता यह मीठा व्यंजन दूध, आटा और केले के घोल से तैयार किया जाता है. घी में तले हुए मालपुआ को शक्कर की चाशनी में डुबोया जाता है. होली हो या कोई भी पर्व, मालपुआ के बिना मिठास अधूरी लगती है. 
 

3.मछली झोर

मछली झोर
3

बिहार की नदियों से ताजी रोहू या कतला मछली लेकर बनता है मछली झोर. सरसों, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का इस करी को देता है असली बिहारी स्वाद, जो हर मांसाहारी को लुभा लेता है. 
 

4.मखाना खीर

मखाना खीर
4

बिहार के मखाने से बनी यह खीर दूध, इलायची और मेवे के साथ तैयार की जाती है. उपवास हो या कोई खास दिन, मखाना खीर सबकी पहली पसंद रहती है. 
 

5.कढ़ी बड़ी

कढ़ी बड़ी
5

दही और बेसन से बनी इस खट्टी-मीठी कढ़ी में तली हुई बड़ी डाली जाती है. इसे गरम-गरम चावल के साथ खाने का मजा ही कुछ और है. इसके अलावा चना घुघनी भी काफी पसंद किया जाता है. उबले काले चनों में सरसों तेल, प्याज और अदरक-लहसुन का स्वाद डालकर बनाई जाती है यह डिश. यह सुबह का पसंदीदा नाश्ता और शाम का परफेक्ट स्नैक दोनों है. 

6.ठेकुआ

ठेकुआ
6

गेहूं का आटा, गुड़ और नारियल से तैयार यह पारंपरिक मिठाई बिहार के हर घर में छठ पूजा पर बनती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम ठेकुआ लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. 
 

7.दाल पीठा

दाल पीठा
7

चावल के आटे से बने इन पिठों में मसालेदार दाल भरी जाती है. इसे स्टीम किया जाता है, जिससे यह हेल्दी और स्वादिष्ट दोनों बनता है. 

8.खाजा

खाजा
8

आटे की कई परतों को तलकर चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे बनता है खाजा. यह व्यंजन नालंदा और वैशाली से लेकर पूरी तक मशहूर है. इसके अलावा सत्तू पराठा भी बिहार में सुबह की नाश्ता के रूप में खूब पसंद किया जाता है. सत्तू, सरसों तेल, प्याज और हरी मिर्च से बनी भराई के साथ यह पराठा पौष्टिक और पेटभर नाश्ता है, जो बिहारियों का फेवरेट है. 
 

9.लिट्टी-चोखा

लिट्टी-चोखा
9

भुनी हुई लिट्टी और मसालेदार चोखा बिहार की आत्मा हैं. मिट्टी की खुशबू, सरसों तेल और देसी अंदाज इसे हर बिहारी का गर्व बनाते हैं. लिट्टी-चोखा बिहार समेत पूरे भारत में भी पसंद किया जाता है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement