लाइफस्टाइल
Pragya Bharti | Mar 13, 2026, 06:54 AM IST
1.What is alvida jumma in Islam

रमाह-ए-रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है और इसके साथ ही 13 मार्च यानी शुक्रवार को इस रमजान का आखिरी जुमा है जिसे ‘अलविदा जुम्मा’ के नाम से जानते हैं. ये जुम्मा सिर्फ इस पाक महीने का आखिरी शुक्रवार ही नहीं है, बल्कि यह आत्म-मंथन और इंसानियत के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी अहम दिन है. अलविदा जुमा के मौके पर पुरुष रोजेदार मस्जिद में एकत्रित होकर खास नमाज अदा करते हैं. इस खास अवसर पर नमाज के बाद लोग एक दूसरे को इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. अगर आप भी अपने परिवार, करीबियों या किसी खास को अलविदा जुमा की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां कुछ रुहानी शायरियां दी गई हैं, जो आपके काम आ सकती हैं.
इन शायरियों को आप अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट के कैप्शन में इस्तेमाल कर सकते हैं.छोटी शायरियों को स्टेटस पर लगाना काफी पसंद किया जाता है.आप इन दिलकश शायरियों को किसी खूबसूरत 'मस्जिद' या 'रमजान' की बैकग्राउंड इमेज पर लिखकर अपनों को पर्सनली भेज सकते हैं.
2.Alvida Jumma Mubarak 2026

रुखसत हो रहा है रमजान, रहमतों की बरसात साथ लेकर,
दुआ है मेरी रब से, लौट आए ये महीना खुशियां हजार लेकर.
अलविदा जुमा मुबारक!
हसरत है कि फिर ये मुकद्दस रमजान आए,
इबादतों का दौर और बरकतों का पैगाम आए.
जुमा-तुल-विदा मुबारक!
3.Alvida Jumma Mubarak 2026 Shayari

आंखों में नमी है और दिल में उदासी छाई है,
देखो रमजान के आखिरी जुमे की घड़ी आई है.
अलविदा जुमा मुबारक!
या रब! कुबूल कर ले हमारी इबादत और दुआएं,
रमजान के सदके दूर कर दे सबकी बलाएं.
अलविदा जुमा की मुबारकबाद!
4.Alvida Jumma Mubarak 2026 Message

अलविदा अलविदा ऐ माहे-रमजान,
तेरी जुदाई से गमगीन है हर मुसलमान.
जुमा-तुल-विदा मुबारक!
मशहूर और क्लासिक अलविदा शायरियां
जिसे बना दिया हर घर को गुलिस्तान, वो महीना जा रहा है,
सबको रुलाकर आज माहे-रमजान जा रहा है.
अलविदा जुमा मुबारक!
5.Alvida Jumma Mubarak 2026 Shayari in Hindi

कितनी जल्दी ये अरमान गुजर जाता है,
रमजान आता है और मेहमान बनकर चला जाता है.
अलविदा जुमा!
जुमा की ये शाम, इबादत का है नाम,
कर लो दुआ कि कुबूल हो जाए नेक काम.
जुमा मुबारक!
तेरी रोशनी से चमकता रहे हर इंसान,
जाते-जाते दे जा खुशियों का वरदान, ऐ रमजान.
अलविदा जुमा!
6.Alvida Jumma Mubarak 2026 Images

रहमतों की ये रात, दुआओं का है साथ,
अल्लाह के हाथ में है हम सबकी हर बात.
जुमा-तुल-विदा मुबारक!
अपनों को दुआ देने वाली शायरी
खुदा करे कि तुझे वो सब कुछ मिल जाए,
जिसकी दुआ तू इस अलविदा जुमे पर मांगे.
अलविदा जुमा मुबारक!
7.Alvida Jumma Mubarak 2026 Quotes

लबों पर दुआ, और दिल में खुदा का नाम हो,
मुबारक तुम्हें अलविदा जुमे की ये शाम हो.
रहमत बरसे आज के दिन तुझ पर खुदा की,
मिले तुम्हें हर खुशी और दुआएं वफा की.
अलविदा जुमा मुबारक!
खुशियां मिलें तुम्हें हजार, गम का न हो साया,
अलविदा जुमे ने फिर इबादत का पैगाम लाया.
8.Jamat Ul Vida Mubarakbad

या अल्लाह! जितने भी हाथ तेरे आगे उठे हैं,
आज इस पाक जुमे के सदके सबकी झोलियाँ भर दे.
अलविदा जुमा मुबारक!
शॉर्ट और रूहानी संदेश (Status के लिए)
ऐ अल्लाह! इस आखिरी जुमे को हमारी निजात का जरिया बना दे.
जुमा-तुल-विदा मुबारक!
अलविदा है रमजान, पर कम न हो ईमान,
हमेशा सलामत रहे हर एक मुसलमान.
9.Alvida Jumma Mubarak 2026 Quotes in Hindi

इबादत का नूर और दुआओं का साया रहे,
अल्लाह की रहमतों का तुम पर बसेरा रहे.
अलविदा जुमा!
नेकियां कमा लो, अभी वक्त है बाकी,
रमजान जा रहा है, कह दो सबको खुदा-हाफिज.
दुआ है मेरी कि अगले रमजान तक हम सब सलामत रहें,
और फिर से ये इबादतों वाली महफिलें सजती रहें.
अलविदा जुमा मुबारक!
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से