Advertisement

Aluminium Foil Hacks: ब्रेड सेकने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक, एल्युमिनियम फॉयल के ये हैक्स नहीं जानते होंगे आप..

Aluminium Foil Hacks: ब्रेड सेकने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक आप एल्युमिनियम फॉयल को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. इस लेख में आगे आपको 7 ऐसे हैक्स बताएंगे, जिन्हें आप रोजमर्रा के काम में यूज कर सकते हैं. 

Pragya Bharti | Nov 10, 2025, 12:16 PM IST

1.Aluminium Foil Hacks in Hindi

Aluminium Foil Hacks in Hindi
1

अधिकतर घरों में स्कूल या ऑफिस के लिए लंच और ब्रेकफास्ट पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल किया जाता है. यह रोटी, पराठे और सैंडविच जैसी चीज़ों को लंबे समय तक गर्म और फ्रेश रखने में मदद करता है. हालांकि, एल्युमिनियम फॉइल का उपयोग केवल खाना पैक करने तक ही सीमित नहीं है. यह आपके किचन के कई अन्य कामों को भी आसान बना सकता है. आइए जानते हैं एल्युमिनियम फॉइल से जुड़े कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स-

Advertisement

2.Perfect Toasting a Bread

Perfect Toasting a Bread
2

जब ब्रेड को सीधे तवे पर सेका जाता है, तो वह कहीं ज़्यादा तो कहीं कम सिकती है, और कई बार जल भी जाती है. ब्रेड पर हल्का घी या बटर लगाएं, फिर उसे एल्युमिनियम फॉइल में लपेटें. इसके बाद ब्रेड को तवे पर सेकें. ब्रेड बिना जले एकदम परफेक्ट और एकसमान सिकेगी.

3.Preserving Lemon Freshness

Preserving Lemon Freshness
3

फ्रिज में रखे हुए नींबू अक्सर सूख जाते हैं और उनका रस कम हो जाता है. हर नींबू को अलग-अलग एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर फ्रिज में रखें. ऐसा करने से नींबू सूखेगा नहीं और कई दिनों तक ताजा बना रहेगा.

4.Keeping Tomatoes Fresh

Keeping Tomatoes Fresh
4

आधा टमाटर इस्तेमाल करने के बाद बचे हुए आधे टमाटर को फ्रिज में रखने पर वह मुरझा जाता है. कटे हुए टमाटर को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर फ्रिज में रखें. इससे कटा हुआ टमाटर लंबे समय तक ताजा और कड़ा बना रहेगा.

5.Cleaning Glassware With Aluminium Foil

Cleaning Glassware With Aluminium Foil
5

किचन में इस्तेमाल होने वाले कांच के बर्तन समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं और उन पर चिकनाई के दाग जम जाते हैं. एक बर्तन में गर्म पानी करें और उसमें थोड़ा नींबू का रस डालें. गैस बंद करके कांच के बर्तनों को कुछ देर के लिए इस पानी में डुबोकर रखें. थोड़ी देर बाद निकालकर स्क्रबर से साफ करें.

6.Sharpening Knives

Sharpening Knives
6

यदि आपके किचन के चाकू की धार कम हो गई है और वह ठीक से काम नहीं कर रहा है. एल्युमिनियम फॉइल का एक टुकड़ा लें और उसे धार वाली जगह पर ज़ोर से रगड़ें. रगड़ने से चाकू की धार काफी शार्प हो जाएगी.

7.Aluminium Foil Uses in Press

Aluminium Foil Uses in Press
7

अक्सर प्रेस करते समय हमें कपड़े को दोनों तरफ पलटना पड़ता है, लेकिन अगर आपके पास एल्युमिनियम फॉयल हो तो एक तरफ से भी आयरन करेंगे तो दोनों तरफ हीट रिफ्लेक्ट होगा और कपड़ा तेजी के साथ-साथ आसानी प्रेस हो जाएगा. इसके अलावा अगर आयरन में कोई दाग लगा है तो उसे भी यह साफ कर देता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement