Advertisement

Eating Habits: खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, झेलनी पड़ जाएंगी गंभीर बीमारियां

Eating Habits: हम जो भी खाते हैं उसे पचने और शरीर में खाने के पोषक तत्व को अब्जॉर्ब होने में समय लगता है. ऐसे में जब तक खाना अच्छी तरह पच न जाए या उसके पोषक तत्व शरीर में अब्जॉर्ब न हो जाएं तब तक आपको ये गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. इससे पोषण मिलने के बजाय शरीर पर उसका उल्टा असर पड़ने लगता है..

Abhay Sharma | Jul 07, 2025, 05:52 PM IST

1.सिगरेट पीना 

सिगरेट पीना 
1

खाने के ठीक बाद स्मोक करना दस गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाना खाने के बाद पी गई एक सिगरेट आमतौर पर पी गई 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती है, इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. 

 

Advertisement

2.फल खाना

फल खाना
2

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए, खाने के करीब एक घंटे बाद फलों का सेवन करना चाहिए या फिर खाने के कुछ घंटे पहले इसे खाया जा सकता है. सुबह खाली पेट फल खाना बेस्ट माना जाता है. 

3.चाय पीना 

चाय पीना 
3

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चाय की पत्त‍ियों में उच्च अम्लीयता होती है और इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं.
 

4.तुरंत नहाना

तुरंत नहाना
4

खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में होते हैं जिससे इन अंगों का ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है. ऐसे में इन अंगों में ब्लड फ्लो बढ़ने से पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है.

5.ये गलतियां करने से बचें

ये गलतियां करने से बचें
5

उतना ही खाएं जितने की भूख हो, अपनी बेल्ट को ढीला करने से बचें. इसके अलावा खाने के तुरंत बाद टहलने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है. इसके अलावा कोशिश करनी चाहिए कि खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement