लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Feb 04, 2026, 09:44 PM IST
1.बार-बार झूठ बोलने की आदत

कोई भी व्यक्ति हो अगर वह झूठ बोलता है तो उसे समाज में वो जगह नहीं मिलती है, जो एक सच्चे आदमी को मिलती है. झूठ बोलने से लोगों का भरोसा टूट जाता है और रिश्तों में दूरी आने लगती है. सच्चाई ही रिश्तों को मजबूत बनाती है.
2.बिना सोचे-समझे फैसला लेने की आदत

इसके अलावा बिना सोच-विचार किए लिए गए फैसले भी आपको अपरिपक्व दिखाती है, इस एक आदत से व्यक्ति खुद को ही तबाह कर लेता है. इतना ही नहीं, इस स्थिति में लोग आपकी बातों और सलाह पर भरोसा करना बंद कर देते हैं.
3.दूसरों की भावनाओं का सम्मान न करना

दूसरों की भावनाओं का सम्मान न करने की आदत इंसान को कभी आगे नहीं बढ़ने देती है, क्योंकि जब आप किसी की भावनाओं की कद्र नहीं करते, तो सामने वाला खुद को अनदेखा महसूस करता है. इससे रिश्तों में दूरी आने लगती है.
4.आलसी

काम में आलस दिखाने और जिम्मेदारी से बचने से लोग आप पर भरोसा करना बंद कर देते हैं और इससे वो दूसरों का और खुद का भी नुकसान करते हैं. ऐसे में धीरे-धीरे कोई भी आपको अहम काम नहीं देता है.
5.अपनी गलतियां न स्वीकारना

इसके अलावा गलती मानने से बचना और दूसरों को दोष देना रिश्तों में तनाव बढ़ाता है, इससे लोग आपसे खुलकर बात करना छोड़ देते हैं. अपनी इस आदत को तुरंत सुधार लेनी चाहिए.
6.हमेशा दूसरों की कमियां निकालना

वहीं हर बात में आलोचना करने से रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है, लोग ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी बेवजह हर चीज में कमियां निकालते हैं तो अपनी ये आदत तुंरत बदलें
7.हमेशा अपने बारे में सोचना

वहीं जब आप सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचते हैं, तो लोग खुद को महत्वहीन महसूस करते हैं. यही कारण है कि वे आपसे दूर होने लगते हैं. इसलिए हर बार केवल अपना ही नहीं सोचना चाहिए.
8.कैसे सुधारें अपनी ये आदतें?

गलत आदतों को सुधारने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं, आलस छोड़ें और अपनी कमियों को स्वीकार कर उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करें. दूसरों को दोष देने या अतीत में उलझे रहने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें, इससे सफलता और रिश्ते दोनों मजबूत होंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से