Advertisement

दुनिया के वो 7 देश जहां लोगों को उदासी छू भी नहीं पाती है, जानें इस कैटेगरी में भारत की रैंकिंग क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र की World Happiness Report के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश पिछले 8 सालों से नंबर वन पर कब्जा जमाए हुए है. इस देश में हर दिन एक फेस्टिवल की तरह होता है. रिपोर्ट 143 देशों के सर्वे पर आधारित है. चलिए जानें भारत खुशहाली के मामले में कहां स्टैंड करता है.

ऋतु सिंह | Nov 04, 2025, 08:59 AM IST

1.दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है?

दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है?
1

भारत, अमेरिका, चीन या रूस नहीं, बल्कि फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है.  के लिए दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग लिस्ट आ गई है. संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित हुई. इस वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार आठवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश रहा है. पिछले साल की तरह इस साल भी भारत खुशहाल देशों की रैंकिंग में 126वें स्थान पर है. हालाँकि, 143 देशों के सर्वे में भारत का स्थान काफी नीचे आ गया है.

Advertisement

2.डेनमार्क

डेनमार्क
2

 फिनलैंड के बाद दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नंबर आता है. नॉर्डिक देशों ने 10 सबसे खुशहाल देशों में अपनी जगह बरकरार रखी है. तालिबान शासित अफगानिस्तान इस रैंकिंग में सबसे नीचे है. हालाँकि, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भारत से आगे हैं.

3.आइसलैंड  

आइसलैंड  
3

छोटा देश, लेकिन मजबूत समुदाय. यहां सामाजिक एकता और सुरक्षा की भावना सबसे ऊंचे स्तर पर है.

4.स्वीडन

स्वीडन
4

स्वीडन में स्वतंत्रता, समानता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को खुशी से जोड़ा गया है.
लोगों की मानसिक सेहत और कार्य-जीवन संतुलन यहां बेहतरीन है.

5.इज़राइल  

इज़राइल  
5

इज़राइल ने चुनौतियों के बावजूद अपने नागरिकों में सामुदायिक मजबूती और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा है.
 

6.नीदरलैंड 

नीदरलैंड 
6

नीदरलैंड में जीवन की गुणवत्ता, पर्यावरण संतुलन और सामाजिक समानता का मेल खुशी की कुंजी है.
यहां लोग खुले विचारों वाले और संतुष्ट माने जाते हैं.

7.नॉर्वे 

नॉर्वे 
7

नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता, उच्च शिक्षा स्तर और सामाजिक समानता इसे सातवें स्थान पर लाती है.
यहां के नागरिक जीवन को सरल और संतुलित तरीके से जीना पसंद करते हैं.

8.भारत की स्थिति कैसी है खुशहाली के मामले में?

भारत की स्थिति कैसी है खुशहाली के मामले में?
8

भारत इस रिपोर्ट में 126वें स्थान पर है.  भारत इस रिपोर्ट में 126वें स्थान पर है. पिछले साल की तरह इस बार भी भारत की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक प्रगति के बावजूद सामाजिक संतुलन और जीवन संतुष्टि के पैमाने पर भारत को और मेहनत करनी होगी. हालांकि देश में आर्थिक विकास तेज़ है, लेकिन सामाजिक सहयोग और जीवन संतुलन जैसे कारकों में सुधार की ज़रूरत बताई गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement