लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | May 13, 2025, 05:22 PM IST
1.गुनगुने पानी का सेवन करें

सुबह सबसे पहले एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और त्वचा को आंतरिक रूप से हाइड्रेट रखता है, जिससे यह ताजा और चमकदार दिखती है.
2.चेहरे की सफाई करें

रात भर त्वचा पर जमी गंदगी और तेल को हटाने के लिए सुबह अपने चेहरे को क्लींजर से धोएं. कठोर या ज्यादा साबुन वाले क्लींजर से बचें, क्योंकि ये त्वचा केनेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं और इसे शुष्क बना सकते हैं.
3.सीरम या ट्रीटमेंट का इस्तेमाल

अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से विटामिन सी सीरम, हयालूरोनिक एसिड या किसी अन्य एंटीऑक्सीडेंट सीरम की कुछ बूंदें लगाएं. विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है, जबकि हयालूरोनिक एसिड नमी को बरकरार रखता है.
4.मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

सीरम के बाद अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार कोई अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम रखता है और उसे डैमेज होने से बचाता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और कोमल दिखती है.
5.सनस्क्रीन लगाएं

यह सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है. घर से बाहर निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं. सनस्क्रीन त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाता है, जो झुर्रियों, काले धब्बों और समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने का कारण बनती हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.